Adityapur (Sanjeev Mehta) : रजक समाज आदित्यपुर इकाई के पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज रविवार को आयोजित हुई. वनभोज में जनता दल यूनाइटेड की नेत्री शारदा देवी ने कहा कि संत गाडगे हमारे आदर्श हैं. उन्होंने दलित समाज को शिक्षित बनने का मूलमंत्र दिया था. उन्होंने रजक समाज के युवाओं को शिक्षित बनने और एक रोटी कम खाने किंतु अपने बच्चों को पढ़ाने का आह्वान किया. अन्य वक्ताओं ने समाज के लोगों को एकजुट होने और एक साथ मिलजुल कर आगे बढ़ने का संकल्प दिलाया.
इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-mla-laid-the-foundation-stone-for-the-boundary-wall-construction-work-of-the-school-in-hatgamharia/">चाईबासा
: हाटगम्हरिया में स्कूल की चहारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास
: हाटगम्हरिया में स्कूल की चहारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास
ये थे शामिल
अतिथियों में शारदा देवी के अलावा समाज के वरिष्ठ नेता हर्दन बैठा, रजक समाज के सचिव वासुदेव रजक, अध्यक्ष सीताराम रजक, संजय रजक, बसंत रजक, नंद लाल रजक, संजीत रजक आदि शामिल रहे. सभी अतिथियों का सम्मान पुष्प गुच्छ देकर और शॉल ओढ़ाकर किया गया. कार्यक्रम का संचालन दुर्गा राम बैठा ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक पिंटू रजक, संचालक सोनू रजक, लाल रजक, प्रमोद रजक, बंटी रजक, रवि रजक, लक्खी देवी, सोनू रजक, पिंटु रजक, पप्पू रजक, संदेश रजक आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
इसे भी पढ़ें :डेनमार्क">https://lagatar.in/the-crown-prince-and-princess-of-denmark-visited-the-taj-mahal/">डेनमार्क
के क्राउन प्रिंस और प्रिसेंस ने ताजमहल का किया दीदार, 2 मार्च तक भारत दौरे पर [wpse_comments_template]
के क्राउन प्रिंस और प्रिसेंस ने ताजमहल का किया दीदार, 2 मार्च तक भारत दौरे पर [wpse_comments_template]

Leave a Comment