Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : रेलवे की जमीन पर बसा राजीव नगर जमींदोज, रेल प्रशासन ने की कार्रवाई

Adityapur (Sanjeev Mehta) : बुधवार को रेल प्रशासन ने सरायकेला जिले के आरआईटी थाना रेलवे की जमीन पर वर्षों से अतिक्रमण कर बसे राजीव नगर के 40 से भी अधिक मकानों को जमींदोज कर दिया है. हालांकि इससे पूर्व बस्तीवासियों को तीन बार रेलवे द्वारा नोटिस भेजा गया था. बुधवार को रेल सुरक्षा बल एवं जिला पुलिस की मौजूदगी में मकानों को जमींदोज कर रेलवे ने जमीन को अपने कब्जे में ले लिया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-grand-kalash-yatra-on-the-foundation-day-of-shiv-kali-temple/">आदित्यपुर

: शिव काली मंदिर की स्थापना दिवस पर निकली भव्य कलश यात्रा

जमीन को खाली करने का नोटिस पूर्व में दिया गया था

अतिक्रमण अभियान का नेतृत्व कर रहे आदित्यपुर आईडब्ल्यू के अधिकारी संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि, आदित्यपुर रेलवे स्टेशन से लेकर रेलवे ओवरब्रिज तक टू लेन का निर्माण किया जाना है. इसे लेकर रेलवे की जमीन को खाली करने का नोटिस पूर्व में ही दिया जा चुका था. कई लोगों ने स्वतः ही मकान को खाली कर दिया था कुछ लोग डटे हुए थे. इधर कड़ाके की ठंड के बीच सर से छत उजड़ने से 40 परिवार बेघर हो गए हैं. इसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है जो कभी भी फूट सकता है. इसे भी पढ़ें :वकीलों">https://lagatar.in/preparation-for-reconciliation-between-lawyers-strike-know-advocate-association-said-initiative/">वकीलों

की हड़ताल के बीच सुलह की तैयारी, जानिए एडवोकेट एसोसिएशन ने कहा पहल की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही