Search

 
 
 

Adityapur : सद्भावना दिवस के रूप में मनाई राजीव गांधी की जयंती

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : स्वर्गीय राजीव गांधी की 80वीं जयंती को आदित्यपुर और गम्हरिया के कांग्रेसियों ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाया. कांग्रेस के वरीय जिला उपाध्यक्ष फुलकांत झा ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी देश को तकनीकी रूप से विकसित करने वाले पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने देश को कम्प्यूटर युग में लाया. वे देश ही नहीं विश्व के सर्वमान्य नेता थे. स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती आदित्यपुर के कुलुपटांगा में कांग्रेस नेता दिवाकर झा और खिरोद सरदार ने भी मनायी और लोगों को सद्भावना दिवस की बधाई दी. इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के इन्द्रकांत झा, शंकर शर्मा, आशित मांझी, सीडी सिन्हा, बी.एन जयसवाल, खिरोद नायक, गुरु प्रसाद, के.सी प्रमाणीक, दिलीप मंडल, संतोष महतो, शमशेर आलम और हारूल रसीद मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-cgpc-honored-mla-saryu-rai/">Jamshedpur

: सीजीपीसी ने विधायक सरयू राय को किया सम्मानित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही