Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Adityapur  : शिक्षित बेरोजगार टेम्पो चालक यूनियन के अध्यक्ष बने राकेश्वर पांडेय

  • यूनियन की आमसभा में नये अध्यक्ष का हुआ चुनाव
  • 15 दिनों में गठित की जाएगी वर्किंग कमेटी
  • सदस्यता अभियान चलाकर चालकों का बनवाएंगे पहचान पत्र
  • संरक्षक महेंद्र मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष केपी तिवारी, उमेश सिंह व महामंत्री बने राणा सिंह
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  शिक्षित बेरोजगार टेम्पो चालक यूनियन की आमसभा रविवार को आदित्यपुर स्थित होटल गुडविल के सभागार में हुई. इसकी अध्यक्षता सरायकेला इंटक जिलाध्यक्ष केपी तिवारी ने की. आमसभा में मुख्य अतिथि के रूप में इंटक के राकेश्वर पांडेय मौजूद थे. उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया. आमसभा में महेंद्र मिश्रा, संरक्षक राणा सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष उमेश सिंह, अरुण सिंह, इंटक के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष राजेश कुमार राजू, रिजवान खान, सुनील सिंह, महिला ऑटो चालक सरस्वती मांझी आदि शामिल रहे. नए अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कहा कि सबसे पहले दिवंगत साथियों को एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित करें. उन्होंने कहा कि आप जिस बैनर इंटक से जुड़ें हैं, उनके 3 करोड़ 40 लाख सदस्य हैं. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-pm-gave-certificates-of-honor-to-five-lakhpati-didis/">Kiriburu

  :  पांच लखपति दीदीयों को पीएम ने दिया सम्मान पत्र
इतने दिनों तक केपी तिवारी ने आपके यूनियन को कानूनी मान्यता दिलाई है. अब हम लोग टेम्पो यूनियन के साथियों की समस्याएं बिंदुवार सुलझाएंगे. आपकी जो भी समस्याएं हैं उसपर नई कमेटी के लोगों के साथ बैठकर रणनीति बनाएंगे. टेम्पो स्टैंड बहुत जरूरी है. इस पर सबसे पहले विचार होगा और जिला प्रशासन के साथ वार्ता कर इस समस्या का समाधान करेंगे. आप जानते हैं कि हवाई चालक, ट्रेन चालक, बस-ट्रक चालक सभी चालक ही हैं. अगर सभी एकजुट होकर देश में एक दिन हड़ताल कर दें तो देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो सकती है. टेम्पो चालक की भी महत्ता किसी भी शहर के ट्रांसपोटेशन में बहुत जरूरी है. जिला प्रशासन को हमारी बातें सुननी होगी. हमारी समस्याएं सुलझानी होगी. संगठन में काफी शक्ति होती है, इसलिए पहली जरूरत है हमें संगठित होने की. संगठन को चलाने के लिए जल्द ही सदस्यता अभियान चलाएंगे. सभी चालकों का पहचान पत्र बनवाएंगे. आमसभा का संचालन अयोध्या गिरि ने किया. इसे भी पढ़ें :   Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-polio-medicine-given-to-children-in-saranda/">Kiriburu

: सारंडा में बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा
आदित्यपुर के ऑटो चालकों ने नए अध्यक्ष से कहा कि आदित्यपुर और गम्हरिया के ऑटो चालकों को साकची में साकची के ऑटो चालक गालीगलौज करते हैं, इसलिए यहां के ऑटो चालकों को साकची के साथ, आदित्यपुर, गम्हरिया, कांड्रा में ऑटो स्टैंड दिया जाए. राणा सिंह ने कहा कि आज से उनकी समस्याओं के लिए वे आगे आएंगे. जल्द डीसी और ट्रैफिक प्रभारी से मिलकर सभी जगहों पर टेम्पो स्टैंड बनाने की मांग करेंगे. जिला प्रशासन आज के बाद टेम्पो चालकों के साथ दुर्व्यवहार नहीं करेगा, इसकी गारंटी देता हूं. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-two-non-tribal-masons-abscond-with-their-wives-from-baihatu-village/">Kiriburu

: बाईहातु गांव से दो गैर आदिवासी राजमिस्त्री पत्नी संग फरार

नई कमेटी 

संरक्षक महेंद्र मिश्रा, अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष केपी तिवारी और उमेश सिंह, महामंत्री राणा सिंह, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और सनी सिंह सरदार, कोषाध्यक्ष रामू राव, सलाहकार अयोध्या गिरि, सचिव विनोद झा, धीरेंद्र कुमार सिंह, गुड्डू सिंह, मंटू सिंह और रमेश सिंह को बनाया गया. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-a-young-man-brought-the-missing-minor-girl-from-churgi-village-home/">Kiriburu

: चुर्गी गांव से लापता नाबालिग छात्रा को युवक ने घर पहुंचाया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही