Search

 
 
 

Adityapur : ब्रह्मकुमारी आश्रम में सप्ताह भर चलेगा रक्षाबंधन महोत्सव

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : ब्रह्मकुमारी आश्रम आदित्यपुर में सप्ताह भर रक्षाबंधन महोत्सव मनाया जाएगा. यह जानकारी आश्रम की सुधा बहन ने प्रेसवार्ता कर दी. उन्होंने बताया कि ब्रह्मकुमारी आश्रम रक्षा बंधन महोत्सव हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्न संस्थाओं में जाकर मनाया जाएगा. रविवार को आश्रम में सभी बहनें आश्रम के भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर इसकी शुरुआत कर दी है. 19 अगस्त को सीआरपीएफ कैम्प और आदित्यपुर और आरआईटी थाना कैम्पस में, 20 अगस्त को सहारा गार्डेन सिटी कैम्पस, 21 को गोपाल मैदान, 22 को बाबा आश्रम, 23 को शर्मा बस्ती और एफटीआई कैम्पस में रक्षा बंधन महोत्सव मनाया जाएगा. इस अभियान में आश्रम की प्रधान सुधा बहन के साथ श्रेया बहन, रिंकी बहन, सुलोचना बहन, मोनिका बहन, प्रीति बहन, रजनी बहन, मिथिलेश भाई, रामजी भाई, दीपेश भाई, राजीव भाई आदि इस अभियान में लगे हुए हैं. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-no-entry-for-33-hours-on-jagannathpur-barayburu-road/">Kiriburu

: जगन्नाथपुर-बरायबुरु मार्ग पर 33 घंटे नो इंट्री
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही