Search

आदित्यपुर : एनआईटी जमशेदपुर में विश्व साइकिल दिवस पर निकाली गई रैली

Adityapur (Sanjeev Mehta) : संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली द्वारा घोषित तीन जून विश्व साइकिल दिवस को लेकर एनआईटी जमशेदपुर के छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने संस्थान में साइकिल दिवस मनाया. संस्थान के प्रशासनिक भवन के सामने सैकड़ों की संख्या में संस्थान कर्मी सुबह छः बजे ही अपने अपने साइकिल के साथ इकट्ठा हुए और साइकिल रैली का आयोजन किया. संस्थान के निदेशक डॉ. गौतम सूत्रधार ने हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-drm-leaves-for-incident-site-with-relief-material/">जमशेदपुर

: राहत सामग्री के साथ डीआरएम घटना स्थल के लिए रवाना

दैनिक क्रियाकलाप में साइकिल का इस्तेमाल करे- निदेशक

उन्होंने कहा कि हम सबों को अपने दैनिक क्रियाकलाप में साइकिल का इस्तेमाल करना चाहिए. साइकिल चलाने से हम अपने को चुस्त दुरुस्त तो रखते ही हैं साथ ही राष्ट्र के निर्माण में भी आपकी भागीदारी होती है. डॉक्टर सूत्रधार ने कहा कि प्रत्येक साल हम लोग करोड़ों डॉलर का पेट्रोल एवं डीजल अपने वाहन में इस्तेमाल करते हैं, यदि हम अपने रोजमर्रा के काम में साइकिल का इस्तेमाल करें तो देश का करोड़ो डॉलर डीजल पेट्रोल के इस्तेमाल से बचा सकते हैं. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-relatives-of-the-laborers-trapped-in-karnataka-appealed-to-the-mla/">चाकुलिया

: कर्नाटक में फंसे मजदूरों के परिजनों ने विधायक से लगाई गुहार

संस्थान के कुलसचिव ने संबोधित किया

साइकिल इस्तेमाल के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने बताया कि एक उम्र के बाद घुटने की दर्द की समस्या हो जाती है. इसलिए साइकिल चलाने से घुटने के जोर में मजबूती आती है और दर्द की समस्या की संभावना से काफी हद तक बचा जा सकता है. कार्यक्रम में संस्थान के कुलसचिव कर्नल निशिथ कुमार राय ने भी संबोधित किया. साइकिल रैली के प्रतिभागी संस्थान के प्रशासनिक भवन के सामने से साइकिल चलाते हुए सभी छात्रावास, आवासीय परिसर एवं मुख्य द्वार तक पूरे जोश खरोश के साथ साइकिल यात्रा किया एवं पुनः प्रशासनिक भवन के सामने वापस आकर साइकिल रैली का समापन किया. कार्यक्रम के संयोजक डॉ. जैनेंद्र कुमार ने सभी प्रतिभागियों को फेस मास्क एवं शीतल पेय देकर स्वागत किया. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-bjp-leader-works-to-make-people-fight-with-each-other-in-the-name-of-religion-ashok-chowdhary/">चक्रधरपुर

: भाजपा के नेता धर्म के नाम पर लोगों को आपस में लड़वाने का करते हैं काम – अशोक चौधरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp