Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : रामनवमी 30 मार्च को, महावीरी पताकों से सजा बाजार

Adityapur (Sanjeev Mehta) : 30 मार्च को रामनवमी के मौके पर हनुमान जी का ध्वजारोहण किया जाएगा. इसको लेकर सुंदर छोटे-बड़े आकार में हनुमानी पताकों से बाजार पट गया है. इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालु हनुमान जी की ध्वजा धार्मिक स्थलों के साथ अखाड़ों में फहराएंगे. पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष हनुमान पताका की बिक्री में वृद्धि देखी जा रही है. हालांकि आस्था और मन्नत वाले लोगों के द्वारा प्रतिवर्ष ध्वजारोहण किया जाता है. कोरोना के बाद इस वर्ष लोगों में कुछ अधिक उत्साह महावीरी झंडे को लेकर देखा जा रहा है. पंडित रमेश कुमार उपाध्याय शास्त्री ने बताया कि हनुमानजी के ध्वजारोहण से जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है. मान्यता है कि हनुमान जी को तुलसी के पत्ते के साथ लड्डू का भोग लगाने से वे प्रसन्न होते हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Adityapur-Akhada-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-chaiti-chhath-vrat-will-start-on-saturday-with-nahay-khay/">घाटशिला

: नहाय खाय के साथ शनिवार को शुरु होगा चैती छठ व्रत

31 मार्च को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

मंगलवार तथा शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा विशेष रूप से की जाती है. इस वर्ष रविवार के दिन हनुमान जी का ध्वजारोहण किया जा रहा है. चूंकि रामनवमी रविवार को है. रामनवमी पर हनुमान जी की पूजा और प्रसाद चढ़ाने का विशेष महत्व है. ध्वजारोहण के साथ लड्डू का भोग लगाए जाने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. इसको लेकर क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हनुमान जी का ध्वजारोहण करेंगे. सोमवार 31 मार्च को रामनवमी का शोभायात्रा निकाली जाएगी और फुटबॉल मैदान में केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा के नेतृत्व में शौर्य प्रदर्शन होगा. जानकारी देते हुए केंद्रीय अखाड़ा कमेटी के महासचिव श्रीराम ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष जिला प्रशासन के सहयोग से पिछले कुछ वर्षों की तरह खिलाड़ियों को ग्रेड के साथ पुरस्कृत भी किया जाएगा. जिसकी तैयारी धूमधाम से चल रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही