Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : राशन कार्डधारियों ने अंचल कार्यालय को सौंपा ज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) आदित्यपुर नगर कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय गम्हरिया में गुरुवार को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में राशन कार्डधारियों को हो रही समस्या के संदर्भ में 10 सूत्री मांग सौंपा गया है. ज्ञापन में कहा गया है कि आदित्यपुर की घनी आबादी वाले क्षेत्र में 80% गरीब और मेहनतकश परिवार रहते हैं. इन्हें विगत वर्ष से राशन में अनियमितता और नए आवेदित जरूरतमंदों को राशन कार्ड नहीं मिलने से राशन नहीं मिल रहा है. एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) पार्टी इसे गंभीरता से लेते हुए जनता की ओर से 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा है. मांग पत्र में कहा गया है कि जन वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले अनाज हर गरीब कार्डधारियों को हर माह नियमित तथा पूरा राशन देने की गारंटी दी जाए. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-good-bureaucrats-marginalized-officers-adept-at-raising-taxes-are-cms-favourites-arun-oraon/">झारखंड

: अच्छे ब्यूरोक्रेट्स हाशिये पर, वसूली कर ऊपर पहुंचाने में माहिर अधिकारी सीएम के चहेते : अरुण उरांव
फिंगर स्कैन/बायोमेट्रिक करने के साथ-साथ तुरंत राशन का वितरण होना चाहिए. सभी लंबित आवेदन का जल्द से जल्द निष्पादन किया जाए. फिंगर प्रिंट न होने पर ओटीपी के माध्यम से राशन वितरण किया जाए. असहाय वृद्धा या दिव्यांग को राशन होम डिलिवरी की जाए. राशन कार्डधारी की कार्ड जमा न रखकर टोकन की व्यवस्था हो. राशन कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि का सुधार राशन डीलर के द्वारा किया जाए. राशन कार्ड में किसी प्रकार का सुधार परिवार के मुखिया के सहमति पर राशन डीलर के द्वारा किया जाए. महंगाई को देखते हुए प्रति यूनिट 10 किलो राशन देना सुनिश्चित करें. ज्ञापन सौंपने वालों मेंमालती देवी, बिमला देवी, सवित्रि वानरा, कुसमी मुखी, मौसुमी मित्रा, अंजना भारती, शिवानी तांती, सुमित्रा देवी एवं विष्णु देव गिरि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही