Search

 
 
 

आदित्यपुर : फरवरी में रविदास व अप्रैल में अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : रविदास विकास समिति आदित्यपुर का पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज रविवार को आदित्यपुर के जय प्रकाश उद्यान में सम्पन्न हुआ. इसमें फरवरी में रविदास जयंती और अप्रैल में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. पारिवारिक मिलन सह वनभोज में शामिल समिति के लोगों ने सामाजिक एकजुटता के लिए एक सर्वे करवा कर नए सिरे से कमेटी गठित करने का भी निर्णय लिया. समाज के अध्यक्ष योगेंद्र राम ने बताया कि आदित्यपुर में रविदास समाज के हजारों परिवार रहते हैं, लेकिन कुछ लोग एक-दूसरे से अंजान हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Adityapur-Ravidas-600x375.jpg"

alt="" width="600" height="375" /> इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-inquilab-sanstha-takes-out-rally-calls-for-protest-against-drugs/">आदित्यपुर

: इंकलाब संस्था ने रैली निकाल नशे के विरोध का किया आह्वान
उन्हें एक साथ लाकर एकजुट करना है. इसके लिए एक कमेटी बनाई जा रही है. पारिवारिक मिलन समारोह में सचिव कमलेश कुमार राम, उपाध्यक्ष सज्जन राम रवि, भरत राम, कोषाध्यक्ष राजलाल मेहरा, संयुक्त सचिव एलबी राम, प्रवक्ता यदुनंदन राम, एनआईटी के प्रो. दिलीप कुमार, विजय कुमार, अनिल कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, तेतर प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, मनीष प्रसाद, विनोद कुमार, बसंत कुमार, नरेंद्र राम, लालकिशुन रविदास, देवानंद प्रसाद आदि सक्रिय रूप से शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही