Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : अल्टीमेटम के बावजूद वितरण में सुधार नहीं लाने पर चार पीडीएस दुकानों का लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा, डीलरों में हड़कंप

Adityapur (Sanjeev Mehta) : जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने नगर निगम क्षेत्र में संचालित जन वितरण प्रणाली की दुकानों का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया. इस दौरान सुरभि स्वयं सहायता समूह जन वितरण प्रणाली की दुकान, श्री शीतल भूमिज जन वितरण प्रणाली, फकीरा भंडार जन वितरण प्रणाली एवं गांधीनगर महिला समिति जन वितरण प्रणाली कज दुकानों में अनियमितता पाए जाने के कारण तत्काल निलंबित किए जाने की अनुशंसा कर दी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bike-uncontrolled-entered-the-field-in-bagbeda-one-killed/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में बाइक अनियंत्रित होकर खेत में घुसी, एक की मौत

पूर्व में सुधार के लिए दिया गया था निर्देश

बताया गया जा रहा है कि निलंबन के लिए अनुशंसित दुकानदारों द्वारा माह अप्रैल 2023 का वितरण काफी कम किया गया था. जिसके कारण इन्हें पूर्व में स्पष्टीकरण करते हुए वितरण में आवश्यक सुधार लाने हेतु निर्देश दिया गया था, परंतु इनके द्वारा आदेशों की अवहेलना की गई है. साथ ही गुरुवार को निरीक्षण के क्रम में उक्त सभी दुकानें बंद पाए गए हैं. माह अप्रैल 2023 का खाद्यान्न वितरण हेतु एक दिन शेष रह गया है, किंतु इनके द्वारा आज तक वितरण सही ढंग से नहीं किया गया है. विभाग के इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के राशन डीलरों में हड़कंप मचा हुआ है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही