Search

 
 
 

आदित्यपुर : गम्हरिया सीएचसी के जीर्णोद्धार में बाधा बन रही है 30 सालों से संचालित अवैध स्क्रैप टाल

 
Adityapur :  स्थानीय कंपनी अमलगम स्टील और मणिपाल मेडिकल ने आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जीर्णोद्धार करने का जिम्मा अपने ऊपर लिया है. मालूम हो कि झारखंड में पहली बार कोई निजी कंपनी क्षेत्रवासियों को निजी अस्पताल की सुविधा बिना पैसे खर्च किए सरकारी अस्पताल में देने जा रही है. लेकिन अस्पताल के ठीक सामने संचालित अवैध स्क्रैप टाल इसमें बड़ी बाधा बन रही है, जिसे हटाये बिना अस्पताल का कायाकल्प होना नामुमकिन है. इसे भी पढ़ें : IAS">https://lagatar.in/ias-tina-dabi-will-soon-do-second-marriage-divorced-from-first-husband-in-two-years/">IAS

टीना डाबी जल्द करेंगी दूसरी शादी, पहले पति से दो साल में ही हो गया था तलाक
[caption id="attachment_277050" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/scrap-tall.jpg"

alt="" width="600" height="297" /> अस्पताल के सामने संचालित अवैध स्क्रेप टाल.[/caption]

हाल ही में स्क्रैप व्यवसायी देबू दास की हुई है हत्या

गौरतलब है कि अस्पताल के ठीक सामने करीब 30 सालों से अवैध टाल का संचालन किया जा रहा है. इसकी खबर उच्च पदाधिकारियों को होने के बाद भी उनके तरफ से कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है. हाल ही में इसी स्थान से सटे मुख्य मार्ग के दूसरी ओर एक स्क्रैप व्यवसायी देबू दास की सुबह-सुबह हत्या भी कर दी गई है. हालांकि इस मामले में जिला पुलिस अब तक किसी भी खुलासे पर नहीं पहुंच पाई है. लेकिन इन तमाम मामलों के बीच सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जब स्वास्थ्य सुविधा देने वाले अस्पताल के सामने ही अवैध काम धड़ल्ले से चल रहा है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? इसे भी पढ़ें : बंगाल">https://lagatar.in/bengal-tmc-mla-openly-threatened-bjps-fanatical-voters-should-not-go-to-vote-or-else/">बंगाल

: टीएमसी विधायक ने खुलेआम धमकी दी, भाजपा के कट्टर वोटर वोट देने ना जायें…नहीं तो…

जोरों-शोरों से किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जीर्णोद्धार कार्यक्रम का शुभारंभ जोरों-शोरों से किया गया है. कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री चंपई सोरेन, सरायकेला डीसी अरवा राजकमल, नगर निगम के अपर आयुक्त गिरजा शंकर, गम्हरिया अंचल अधिकारी मनोज कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी मारुति मिंज मौजूद रहीं. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fire-broke-out-in-gomo-electric-loco-shed-chaos-ensued/">धनबाद

: गोमो विद्युत लोको शेड में लगी आग, मची अफरा तफरी
[wpdiscuz-feedback id="qe8ewvb379" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही