Search

 
 
 

आदित्यपुर : आजाद हिन्द सरकार की स्थापना दिवस पर नेताजी को किया गया याद

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : नेताजी सुभाष मंच एवं सिंहभूम बंगीय एसोसिएशन की ओर से उत्क्रमित उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी में आजाद हिन्द सरकार का 80 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया. इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष पीके नंदी ने विद्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर प्रकाश डाला. विद्यार्थियों के द्वारा देशभक्ति गीत-संगीत प्रस्तुत किए गए. विद्यार्थियों  ने सुभाष बोस के आदर्शों पर चलने प्रण लिया. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-terror-of-stray-dogs-spread-from-city-to-village/">सरायकेला

: शहर से गांव तक फैला आवारा कुत्तों का आतंक 

विद्यालय के छह बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाएगा मंच

इस अवसर पर इजी स्पीच क्लासेस एवं नेताजी सुभाष मंच के द्वारा संयुक्त कार्यक्रम में 6 विद्यार्थियों का चयन किया गया जिनकी सभी उच्च शिक्षा संस्था के द्वारा देने का निर्णय लिया गया. इसके लिए विद्यालय के वर्ग दशम के विद्यार्थी साजन, सौम्या, विकास, सावित्री, विजय एवं राजीव का चयन किया गया. स्कूल की प्रधानाध्यापिका संध्या प्रधान ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया. कार्यक्रम में पीके नंदी, नीतीश, कमल, सीताराम, अभिषेक, कपिल, आशीष, तेजस एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-ruling-parties-of-jharkhand-bengal-and-odisha-do-vote-politics-salkhan/">जमशेदपुर

: झारखंड, बंगाल व ओड़िशा के सत्ताधारी दल करते हैं वोट की राजनीति- सालखन

क्या है आज का इतिहास

आज ही के दिन 21 अक्टूबर 1943 को सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में आजाद हिंद (जिसे अरजी हुकुमत-ए-आज़ाद हिंद के रूप में भी जाना जाता है) की अनंतिम सरकार के गठन की घोषणा की थी. नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में बनी इस सरकार को जर्मनी, जापान, फिलीपीन्स, कोरिया, चीन, इटली, मान्चुको और आयरलैंड द्वारा भी मान्यता दी गई थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही