Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : रोड नंबर- 18 में 10 दिनों से खराब डीप बोरिंग की हुई मरम्मत

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम, वार्ड नंबर- 32 स्थित रोड नंबर- 18 का डीप बोरिंग पिछले 10 दिनों से खराब था. स्थानीय लोगों ने इस संबंध में कई बार नगर निगम के संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन दो दिन पूर्व तक निदान नहीं हो पाया था. रोड नंबर 17-18 के लोग पिछले 10 दिनों से पेयजल के लिए परेशान थे. दो दिन पूर्व रोड नंबर 17 एवं 18 के प्रबुद्ध नागरिकों ने आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह से मुलाकात की और उन्हें पेयजल की समस्या से अवगत कराया. इसके बाद पुरेन्द्र ने नगर निगम के कनीय अभियंता रितेश कुमार से दूरभाष पर संपर्क किया और रोड नंबर 18 की खराब डीप बोरिंग की मरम्मत कराने को कहा. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-former-zilla-parishad-member-handed-over-6-point-demand-letter-to-cgm-of-guava-cell/">नोवामुंडी

: पूर्व जिला परिषद सदस्य ने गुवा सेल के सीजीएम को सौंपा 6 सूत्री मांगपत्र
कनीय अभियंता ने ठेकेदार को 48 घंटे के अंदर डीप बोरिंग चालू करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि डीप बोरिंग बनने तक प्रतिदिन प्रातः टैंकर से रोड नंबर 17-18 में जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी. पिछले 10 दिनों से खराब डीप बोरिंग को बनाने का काम ठेकेदार ने गुरुवार को शुरू किया और शाम को डीप बोरिंग चालू हो गया. रोड 17-18 का डीप बोरिंग बनने से लोगों में हर्ष है. स्थानीय लोगों ने इसके लिए आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, नगर निगम के अपर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद एवं कनीय अभियंता रितेश कुमार के प्रति आभार प्रकट किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही