Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : शराब दुकान के समक्ष धरने पर बैठे बस्ती वासी, लाइसेंस रद्द करने की कर रहे मांग

Advertisement
Advertisement
Adityapur : ब्राउन शुगर के लिए चर्चित आदित्यपुर थाना से सटे दिन्दली बाजार में उत्पाद विभाग ने  दुकानदार को देसी शराब का लाइसेंस दे दिया है. पहले से ही क्षेत्र के लोग ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार से त्रस्त हैं, ऐसे में शराब दुकान खुल जाने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है. बता दें कि इससे पूर्व क्षेत्र के लोगों ने स्थानीय थाना, उपायुक्त और आबकारी विभाग को पत्र लिखकर शराब दुकान खोले जाने को लेकर कड़ी आपत्ति जताई थी. और पदाधिकारियों को एक मांग पत्र सौंपते हुए लाइसेंस निरस्त करने की मांग भी की थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ballast-and-mud-will-be-poured-to-extinguish-the-fire-in-the-tire-godown/">जमशेदपुर

: टायर गोदाम में आग बुझाने के लिए गिट्टी, मिट्टी और बालू डाला जाएगा

बहू-बेटियों का चलना हुआ दुश्वार

बस्ती वासियों ने बताया कि शराब दुकान से 100 मीटर की दूरी पर मंदिर, कन्या विद्यालय और थाना है. इसके अलावा घनी आबादी निवास करती है. जहां अब बहू-बेटियों को चलना दुश्वार हो रहा है. पहले से ही ब्राउन शुगर से क्षेत्र के लोग त्रस्त थे. ऐसे में शराब की दुकान खुलने से स्थिति और भी भयावह हो सकती है. मगर कहीं से कोई उम्मीद की किरण नहीं मिलता देख रविवार को बस्ती वासियों के सब्र का बांध टूट गया और बस्ती के लोग शराब दुकान के पास ही धरने पर बैठ गए और सड़क जाम कर दिया. बस्तीवासी शराब दुकान बंद करने की मांग कर रहे थे. वहीं शराब दुकान खोलकर बैठे लोगों ने कहा कि वे आबकारी विभाग से लाइसेंस लेकर दुकान खोले हैं, अब बस्ती वासी विरोध कर रहे हैं तो मैं क्या करूं. दुकानदार ने बताया की आबकारी विभाग और स्थानीय थाना को सूचित कर दिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही