Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर: अवैध बालू खनन और नशेड़ियों से वार्ड-17 के निवासी परेशान, शाम में घर से बाहर निकलना भी मुश्किल

Advertisement
Advertisement
Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम का वार्ड-17 इन दिनों जुए के अड्डे औऱ अवैध बालू खनन के साथ नशेड़ियों के अड्डेबाजी से सुर्खियों में है. स्थानीय जयप्रकाश नगर के लोग बताते हैं कि दिनभर पिकनिक के बहाने बड़ी गाड़ियों में लोग पिकनिक मनाने पहुंचते हैं औऱ फिर शुरू हो जाता है जुए का दाव लगाना. इस दौरान जमकर शराब का दौर चलता है,  नशे में लोग पार्क से गुजरने वाली युवतियां और महिलाओं को देखते ही भद्दे-भद्दे कमेंट्स और फब्तियां कसते हैं. इसे भी पढ़ें: लता">https://lagatar.in/lata-mangeshkars-condition-critical-shifted-on-ventilator/">लता

मंगेशकर की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट

शाम ढलते ही शुरू हो जाता है बालू का अवैध खनन

शाम ढलते ही यही लोग जेपी उद्यान के नदी घाटों से बेखौफ होकर बालू के अवैध  खनन में जुट जाते हैं. रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक वार्ड-17 के लक्ष्य अपार्टमेंट के नीचे नदी से धड़ल्ले से रातभर बालू का खनन हो रहा है. स्थानीय लोगों ने कहा कि वे लोग पुलिस प्रशासन से गुमनाम तरीक़े से शिकायत करते है लेकिन उसका भी कोई असर नहीं दिख रहा है.

इन जगहों पर शाम में जमा होते हैं नशेड़ी

वार्ड के युवा इन दिनों यहां नशेड़ियों का जमावड़ा होने से नशे की गिरफ्त में बुरी तरह से जकड़ते जा रहे हैं. वार्ड की महिला पार्षद ने बताया कि प्रभात पार्क, जय प्रकाश उद्यान, 7 एलएफ पम्पिंग स्टेशन की जगह पर शाम ढलते ही युवकों की टोली नशा करने पहुंच जाते हैं.

वार्ड में पुलिस की पेट्रोलिंग न के बराबर

इन नशेड़ी युवकों के द्वारा छिनतई जैसी घटनाओं को भी अंजाम दिया जाता है. पार्षद नीतू शर्मा ने कहा कि वार्ड में पुलिस की पेट्रोलिंग न के बराबर होती है. जिसका फायदा नशेड़ी युवक और बालू खनन करने वाले खुलेआम उठाते हैं. वार्ड में शरीफों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-villager-dies-due-to-drowning-while-fishing-in-dimna-lake/">जमशेदपुर

: डिमना लेक में मछली पकड़ने के दौरान ग्रामीण की डूबने से मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही