Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बस्तीवासियों ने किया थाना का घेराव

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आरआईटी थाना अंतर्गत मीरुडीह रेलवे फाटक पर 21 जुलाई 2022 को शांतिनगर वासी पद्मलोचन महतो का शव मिला था. आज 1 सप्ताह होने के बाद भी आरआईटी पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है. इस बात से गुस्साए पद्मलोचन महतो के बस्तीवासियों ने बुधवार को थाना का घेराव किया और जोरदार प्रदर्शन किया. बस्तीवासियों ने आरोप लगाया है कि पुलिस अपना काम सही तरीके से नहीं कर रही है. वह अपराधियों को नहीं पकड़ रही है जिसको लेकर पूरा गांव आक्रोशित है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-13-girls-of-kasturba-vidyalaya-neemdih-are-corona-positive/">चांडिल

: कस्तूरबा विद्यालय नीमडीह की 13 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव

बस्तीवासियों ने पुलिस को दिया एक सप्ताह का समय

बस्तीवासियों ने और एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर इस समयावधि में पुलिस अपराधियों को नहीं पकड़ पाती है तो उग्र आंदोलन होगा, जरूरत पड़ी तो एसपी ऑफिस का भी घेराव करेंगे. इस थाना घेराव कार्यक्रम में मृतक का भाई समीर महतो, समाजसेवी राजेश गोप, वार्ड पार्षद के प्रतिनिधि बंकिम चौधरी, प्रकाश महतो, सोनामुनी, विकास दास, अजीत दास, रॉकी कालिंदी, पिंटू गोराई, सुनील गोप, रविंद्र महतो आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही