Search

 
 
 

आदित्यपुर : रिटायर्ड रेलकर्मी दूसरी बार बने साइबर क्राइम के शिकार, एफडी से उड़ाए दो लाख

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : दिंदली में रहनेवाले रिटायर्ड रेलकर्मी एनएसआर नायडू को साइबर अपराधियों ने दूसरी बार अपना शिकार बनाते हुए उनके एफडी के दो लाख रुपये खाते से उड़ा लिए हैं. रेलकर्मी का इंडसइंड बैंक शिवा कॉम्पलेक्स आदित्यपुर में खाता है. अपने अकाउंट में रिटायरमेंट के बाद उन्होंने दो लाख रुपए का फिक्स डिपॉजिट करवा रखा था. शनिवार को उन्हें साइबर अपराधियों ने झांसे में लेकर अकाउंट बेनिफिशियरी एप जबरन लोड कराया और साइबर अपराधियों ने उनके खाते से एफडी के दो लाख रुपये उड़ा लिए. इस बात की लिखित शिकायत पीड़ित ने दित्यपुर थाना में की है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-power-supply-will-be-interrupted-for-five-hours-on-sunday-in-the-industrial-area-area/">आदित्यपुर

: औद्योगिक क्षेत्र में रविवार को पांच घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

बैंक मनेजर ने दी थी फिक्स डिपॉजिट करवाने की सलाह

पीड़ित ने बताया कि वे शिवा नर्सिंग होम कॉम्पलेक्स स्थित इंडसइंड बैंक में उनका सेविंग अकाउंट है. इसमें पिछले वर्ष जून में उन्होंने खाता खुलवाया था. खाता खुलवाने के कुछ दिनों बाद ही साइबर अपराधियों ने इनके फोन पर कॉल कर ओटीपी मांगा और उनके खाते से दस हजार रुपये उड़ा लिए थे. इसकी शिकायत उन्होंने उस वक्त बैंक मैनेजर से की थी. घटना के बाद बैंक मैनेजर द्वारा उनका खाता बंद करने के बजाए शेष बचे राशि को फिक्स डिपॉजिट करने की सलाह दी थी. इसपर उन्होंने शेष दो लाख रुपए की राशि को फिक्स डिपॉजिट करवा दिया था. शनिवार को वह पैसा भी साइबर अपराधियों ने उड़ा लिए. थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि मामला गंभीर है वे इस मामले को साइबर सेल में ट्रांसफर कर इसकी गहन छानबीन करवाएंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही