Search

 
 
 

आदित्यपुर : प्रखंड 20 सूत्री कमेटी की बैठक में की गई विकास कार्यों की समीक्षा

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : गम्हरिया प्रखंड बीस सूत्री कमेटी की प्रथम बैठक गुरुवार की शाम अध्यक्ष छाया कांत गोराई की अध्यक्षता में गम्हरिया प्रखंड कार्यालय में की गई. बैठक में प्रखंड व अंचल कार्यालय समेत सभी विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई. इस दौरान अध्यक्ष ने विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश सभी विभाग के अधिकारियों को दिया, ताकि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके. हालांकि बैठक के दौरान तीनों थाना प्रभारी समेत कई विभागों के अधिकारी नदारद रहे. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-on-shravani-amavasya-siddheshwari-crematorium-held-in-kali-temple-ashtayam/">आदित्यपुर

: श्रावणी अमावस्या पर सिद्धेश्वरी श्मशान काली मंदिर में अष्टयाम आयोजित

कई सदस्यों ने स्वास्थ्य एवं अन्य मामलों पर उठाए प्रश्न

वहीं, कई विभाग के नौकरशाह मौजूद रहे लेकिन कई विभागों के हुक्मरान अफसर भी अनुपस्थित ही रहे. इस दौरान कई सदस्यों ने स्वास्थ्य एवं अन्य मामलों पर प्रश्न उठाए लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया. बैठक में बीडीओ मारुति मिंज, सीओ मनोज कुमार समेत कई विभागों के अधिकारी व बीस सूत्री कमेटी के सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-eighth-student-went-missing-for-tuition-bicycle-found-in-abandoned-condition/">आदित्यपुर

: ट्यूशन के लिए निकला आठवीं का छात्र लापता, लावारिस हालत में मिली साइकिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही