Search

आदित्यपुर : ऋषभ झा होंगे सरायकेला के प्रभारी एसपी

Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला के नए प्रभारी एसपी ऋषभ झा होंगे. इससे संबंधित आदेश पारित कर दी गई है. बता दें कि एसपी आनंद प्रकाश को दो माह के लिए ट्रेनिंग पर हैदराबाद भेजा गया है. उनके जाने के बाद ही जमशेदपुर रेल एसपी ऋषभ झा को जिले का प्रभारी एसपी बनाया गया है. इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार) रांची की ओर से प्रधान सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को पत्र जारी कर दिया गया है. बता दें कि ऋषभ झा 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. वे एक तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं. फिलहाल जमशेदपुर रेल एसपी के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं. पहले चाईबासा के एसपी को प्रभार मिलने की चर्चा थी लेकिन ऋषभ झा के प्रभारी एसपी बनाये जाने संबंधी आदेश पारित होने पर उस पर विराम लग गया है. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-blood-donation-awareness-camp-organized-at-xite-college/">आदित्यपुर

: एक्सआईटीई कॉलेज में रक्तदान जागरूकता शिविर आयोजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp