Search

 
 
 

आदित्यपुर : आरआईटी की युवती दीनदयाल कौशल विकास केंद्र से लापता

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आरआईटी हरिजन बस्ती निवासी 25 वर्षीय युवती शीतल करुवा गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक स्थित दीनदयाल कौशल विकास केंद्र से 10 अगस्त से लापता है. इस मामले में मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालवालों पर युवती को गायब करने का आरोप लगाया है. वहीं युवती के भाई लोबो मुखी ने आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत की है. युवती के भाई लोबो ने बताया कि उसकी बहन शीतल करवा की शादी सोपोडेरा निवासी मंगल करुवा से हुई है. शादी के बाद से उसकी बहन को ससुरालवाले प्रताड़ित करने लगे थे. यही वजह है कि वह कभी मॉल तो कभी नर्सिंग होम में जॉब करने लगी थी. 10 अगस्त को जब वह अपनी बहन से मिलने उसके ससुराल गया तो वहां बताया गया कि शीतल लापता है. इसलिए आशंका हो रहा है कि शीतल को ससुरालवालों ने गायब कर दिया है. लोबो ने बताया इस संबंध में आदित्यपुर पुलिस ने केवल आवेदन की रिसीविंग कॉपी उन्हें दी है, युवती को तलाशने का प्रयास नहीं किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-two-women-and-a-young-man-serious-due-to-snakebite-treated-in-chc/">मनोहरपुर

: सर्पदंश से दो महिला व एक युवक गंभीर, सीएचसी में इलाजरत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही