Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : आरआईटी हाइवा चालक हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपियों को भेजा गया जेल

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आरआईटी थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई हाईवा चालक तिलक महतो हत्याकांड का खुलासा मंगलवार को जिले के एसपी डॉ. विमल कुमार ने जिला मुख्यालय में प्रेस वार्ताकर कर की. इस हत्याकांड में शामिल तीन अपराधकर्मियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों का नाम संजय महतो, शहजादा आलम और मोहम्मद शारिक बताया गया है.पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, दो मैगजीन, 7.56 बोर का पांच जिंदा कारतूस, एक मोटर मोटरसाइकिल और तीन अलग-अलग कंपनियों का मोबाइल बरामद किया है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-topper-will-get-rs-25000-scholarship-in-lbsm-college/">जमशेदपुर

: एलबीएसएम कॉलेज में टॉपर को मिलेगा 25 हजार रुपये स्कॉलरशिप

दो अभियुक्त फरार

प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए एसपी डॉ. विमल कुमार ने बताया कि बीते 24 जुलाई को तिलक महतो की अहले सुबह आरआईटी थाना अन्तर्गत काशीडीह रेलवे टनल के समीप अज्ञात अपराध कर्मियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. जिसके बाद कांड के उद्भेदन को लेकर एसडीपीओ हरविंदर सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. टीम ने मानवीय एवं तकनीकी पहलुओं की जांच करते हुए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया. हालांकि इसमें अभी भी दो अभियुक्त फरार चल रहे हैं. जिनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-topper-will-get-rs-25000-scholarship-in-lbsm-college/">जमशेदपुर

: एलबीएसएम कॉलेज में टॉपर को मिलेगा 25 हजार रुपये स्कॉलरशिप

बदला लेने के लिए की गई हत्या

उन्होंने बताया कि मुख्य अभियुक्त संजय महतो है. उसी ने अपने अपमान का बदला लेने के लिए तिलक महतो की हत्या कराई है. उन्होंने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व मृतक द्वारा संजय महतो को थूक चटवाया गया था. उसी का बदला लेने के उद्देश्य से इस घटना को अंजाम दिया गया है. तीनों ने अपने अपराध स्वीकार कर लिए हैं. उन्होंने बताया कि शहजादा आलम और मोहम्मद शारिक एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और दोनों के खिलाफ जमशेदपुर के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bhajan-evening-of-tata-workers-union-kavandia-sangh-on-august-2/">जमशेदपुर

: टाटा वर्कर्स यूनियन कावंड़िया संघ का भजन संध्या 2 अगस्त को
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही