Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : दो दिन पूर्व लूटकांड को अंजाम देने में विफल रहे अपराधी को आरआईटी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर 2 के रोड नंबर में शनिवार की देर रात एक व्यक्ति को पिस्टल का भय दिखाकर लूट कांड को अंजाम देने में विफल रहे एक अपराधकर्मी अमरजीत ठाकुर उर्फ बोकन को आरआईटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. बता दें कि शनिवार की देर रात काम से वापस बाबा आश्रम कॉलोनी लौट रहे एक व्यक्ति से बोकन ने लूटपाट का प्रयास किया था, जिसका विरोध करने और उसके बाइक की चाबी छीन लेने की वजह से बोकन बाइक व पिस्टल घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया था. इस घटना के बाद थाना प्रभारी सागरलाल महथा ने टीम गठित कर बाइक की पहचान कर बोकन को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्त पर पूर्व से लूट, गोलीचालन और हत्या के दर्जनों मामले दर्ज हैं. आज पूछताछ के बाद आरआईटी पुलिस उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही