Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : आरआईटी पुलिस ने रामनवमी अखाड़ा के लाइसेंसी संचालकों संग की बैठक

Adityapur (Sanjeev Mehta) : गुरुवार को डीआईजी के साथ एसडीपीओ कार्यालय में हुई बैठक के बाद शुक्रवार को सुबह आरआईटी थाना प्रभारी सागरलाल महथा ने क्षेत्र के लाइसेंसी रामनवमी अखाड़ा के संचालकों के साथ बैठक की. बैठक में छह लाइसेंसी अखाड़ा के लोग शामिल हुए. बैठक में रामनवमी के दौरान आनेवाली समस्याओं एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई. जिसके निवारण करने पर मंथन किया गया. बता दें कि सरायकेला प्रशासन रामनवमी को लेकर अलर्ट मोड पर है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-youth-of-kamarhatu-appealed-to-the-administration-to-curb-the-drug-addicts/">चाईबासा

: नशेड़ियों पर अंकुश लगाने को कमारहातु के युवाओं ने प्रशासन से लगाई गुहार

असामाजिक तत्वों पर पुलिस की रहेगी विशेष निगाह

आरआईटी थाना प्रभारी ने बताया कि अफवाह फैलाने वाले, भड़काऊ गीत व डीजे बजाने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की विशेष निगाह रहेगी. आरआईटी पुलिस इसके लिए सीसीटीवी कैमरे एवं ड्रोन कैमरे से जगह-जगह निगरानी करने की योजना बनाई है. उन्होंने अखाड़ा कमेटी से वॉलेंटियर की सूची मांगी है. जिसके साथ समन्वय स्थापित कर त्योहार को सम्पन्न कराया जा सके. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही