Search

आदित्यपुर : आरआईटी थाना भवन जर्जर, लोगों में आक्रोश

Adityapur (Sanjeev Mehta) : एक ओर आदित्यपुर थाना भवन बनकर तैयार है और 23 अप्रैल को उद्घाटन की तैयारी चल रही है. वहीं आरआईटी थाना भवन जर्जर हो गया है. इसके जीर्णोद्धार की दिशा में कोई कदम नहीं उठाए जाने से आदित्यपुर कॉलोनी के लोगों में आक्रोश है. बता दें कि 2008 से ही आरआईटी थाना के जर्जर भवन के जीर्णोद्धार के लिए प्रस्ताव भेजा जा रहा है. लेकिन अब- तक इस पर कोई कर्रवाई नहीं हुई है. बता दें कि 2008 में ही तत्कालीन आरआईटी थाना प्रभारी द्वारा थाना भवन के जीर्णोद्धार के लिए झारखंड पुलिस हाउसिंग बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया था. लेकिन अब तक इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई है. जबकि 2016 में आरआईटी थाना को पूर्ण थाना का दर्जा भी मिला, लेकिन थाना को पूर्ण दर्जा मिलने के बाद भी इसके भवन निर्माण की पहल नहीं की गई है. बता दें कि जिले के लगभग सभी थानों के नए भवन तैयार हो गए हैं. इसे भी पढ़ें :दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-liquor-scam-cbi-will-interrogate-arvind-kejriwal-today-tight-security-outside-aap-office/">दिल्ली

शराब घोटाला : अरविंद केजरीवाल से आज CBI करेगी पूछताछ, मुख्यालय-आप कार्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा

जन कल्याण मोर्चा कर चुकी है पहल

[caption id="attachment_609823" align="aligncenter" width="238"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/RIT-THANA-BHAWAN-45-238x300.jpg"

alt="" width="238" height="300" /> मोर्चा अध्यक्ष ओम प्रकाश.[/caption]

 

18 जनवरी 2022 को सामाजिक संस्था जन कल्याण मोर्चा ने पुलिस महानिदेशक समेत सभी अधिकारियों को पत्र लिखकर आरआईटी थाना भवन की जर्जर अवस्था से अवगत कराया था, लेकिन इस पर कोई पहल नहीं हुई है. भला हो नगर निगम का जिसने दो कमरों का एक भवन का निर्माण आरआईटी थाना में करवा दिया जो आज थाना प्रभारी के कक्ष और सिरिस्ता के रूप में यूज हो रहा है. नगर निगम ने थाना परिसर में पेवर्स ब्लॉक बिछाने के साथ पानी की समस्या को देखते हुए बोरिंग भी करवाया है जिससे थाना के स्टाफ व अधिकारियों का काम चल रहा है. लेकिन पुराने जर्जर भवन में आज भी हाजत और अन्य कार्य चल रहे हैं. यदाकदा भवन का छज्जा गिरते रहता है जिससे यहां बड़ा हादसा होने की संभावना बनी रहती है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-police-launched-vehicle-checking-campaign-seized-10-motorcycles/">चाईबासा

: पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, 10 मोटरसाइकिल जब्त

आरआईटी थाना भवन का निर्माण नहीं होने से लोगों में नाराजगी 

आदित्यपुर थाना भवन के निर्माण की खबर से आदित्यपुर के लोगों में नाराजगी है कि आदित्यपुर से ज्यादा आरआईटी थाना भवन जर्जर है जिसके लिए पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. सामाजिक संस्था जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष और आरआईटी थाना शांति समिति के सदस्य अधिवक्ता ओम प्रकाश ने कहा कि वे इस वर्ष के अलावा भी कई बार सामाजिक स्तर पर आरआईटी थाना भवन के बारे में पुलिस महानिदेशक को पत्र लिख चुके हैं. बावजूद इसके अब तक आरआईटी थाना भवन के निर्माण के लिए कोई पहल नहीं की गई है. जबकि बरसात के दिनों में आरआईटी थाना भवन पानी-पानी हो जाता है. वहां के कर्मी टेंट लगाकर बाहर बैठकर थाने का कामकाज निबटाते हैं. जिसे देखकर प्रतीत होता है कि कितनी बेचारगी से यहां के पुलिस ऑफिसर काम करते हैं. इसे भी पढ़ें :यूपी">https://lagatar.in/up-on-high-alert-section-144-enforced-police-everywhere-cm-yogi-cancels-all-programs/">यूपी

हाई अलर्ट पर, धारा 144 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा के बीच होगा अतीक-अशरफ का पोस्टमार्टम

क्या कहते हैं थाना प्रभारी 

[caption id="attachment_609822" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/RIT-THANA-BHAWAN-5-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> थाना प्रभारी सागरलाल महथा.[/caption] 2008 के बाद यहां जो भी पदाधिकारी पदस्थापित हुए हैं, लगभग सभी ने एसपी के माध्यम से झारखंड पुलिस हाउसिंग विभाग को थाना भवन निर्माण के लिए पत्र लिखा है. यह कहना है वर्तमान थाना प्रभारी सागर लाल महथा का. उन्होंने बताया कि वे भी 2 महीने पूर्व पत्र लिखे हैं. यहां की स्थिति काफी जर्जर है कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-people-of-bengali-communities-celebrated-poila-baisakh-with-pomp-in-guava/">नोवामुंडी

: गुवा में बंगाली समुदायों के लोगों ने धूमधाम से मनाया पोइला बैसाख
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp