Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : आरआईटी थाना शांति समिति की बैठक

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : गुरुवार को आरआईटी थाना में दुर्गा पूजा समिति की बैठक पूजा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ हुई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सागरलाल महथा ने की. बैठक में अतिथि के रूप में सीओ गम्हरिया गिरेन्द्र टूटी और निवर्तमान मेयर विनोद कुमार श्रीवास्तव मौजूद थे. बैठक में पूजा समिति के लोगों ने पंडालों के साथ क्षेत्र की सफाई, स्ट्रीट लाइट नहीं जलने और मेला के दौरान मनचलों द्वारा छेड़खानी और पूजा के दौरान हुड़दंगियों पर नकेल कसने की मांग की. पूजा समिति ने 24 घंटे पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bistupurs-cafe-coffee-day-sealed-after-court-order/">जमशेदपुर

: कोर्ट के आदेश के बाद बिष्टुपुर का कैफे कॉफी डे सील
मार्ग 4 में गायत्री स्कूल से लेकर गोपाला स्वीट्स तक ठेले व अतिक्रमणकारी दुकानदारों की वजह से जाम की स्थिति पर चर्चा हुई. विसर्जन जुलूस द्वारा हुड़दंगियों पर नजर रखने की मांग की गई. बैठक में उद्यमी सह ट्रांसपोर्ट कॉलोनी के सदस्य दशरथ उपाध्याय ने पूजा के दौरान उद्योगों में चोरी की घटना पर लगाम लगाने के लिए पुलिस गश्त तेज करने की मांग की. बैठक में महिला नेत्री शारदा देवी, सतीश शर्मा, मनमोहन सिंह राजपूत, दिवाकर झा, दशरथ उपाध्याय, नरेश तनेजा, डॉ कुणाल, प्रमोद कुमार सिंह, शशांक कुमार गांगुली, देवानंद सिंह, पितोवास प्रधान, जगदीश नारायण चौबे, ज्ञानवी देवी, रिंकु राय, प्रभाषिनी कालुंडिया, शैलेश गुप्ता, झरना मन्ना, सविता साव, संगीता प्रधान, त्रिलोकी सिंह, अशोक कुमार आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही