Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : आत्मा शांति महायज्ञ के दूसरे दिन तर्पण के साथ शुरू हुआ अनुष्ठान

Adityapur (Sanjeev Mehta) : भागीरथवंशी द्वारा आयोजित आत्मा शांति महायज्ञ के दूसरे दिन गुरुवार को सुबह 9 बजे से हवन यज्ञ और तर्पण से अनुष्ठान की शुरुआत हुई. बता दें कि जमशेदपुर के धर्मानुरागियों ने भागीरथवंशी संस्था का निर्माण कर देश विभाजन में शहीद हुए पूर्वजों के आत्मा शांति के लिए 3 दिवसीय आत्मा शांति महायज्ञ करा रही है. इनका मानना है कि विभाजन के समय शहीद हुए करीब 20 लाख लोगों की आत्मा अब तक अतृप्त है. जिनकी आत्मा की शांति के लिए यह महायज्ञ उत्तरवाहिनी खरकई नदी के तट पर आत्मा शान्ति यज्ञ का आयोजन हो रहा है. बुधवार को 501 महिलाएं द्वारा कलश यात्रा निकाला गया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/eight-most-active-criminal-gangs-are-a-challenge-for-jharkhand-police/">झारखंड

पुलिस के लिए चुनौती हैं आठ मोस्ट एक्टिव अपराधी गिरोह

शुक्रवार को गीता पाठ के साथ महायज्ञ का होगा समापन

गुरुवार को प्रातः 8 बजे से हवन यज्ञ, तर्पण के साथ महायज्ञ विधिवत शुरू हुआ. वहीं संध्या 4 बजे से चित्रकूट से आए प्रवचक सीताराम शरण जी महाराज के द्वारा प्रवचन का कार्यक्रम होगा जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालु जुटेंगे. जबकि 16 जून को सुबह 9 बजे से गीता पाठ के साथ महायज्ञ का समापन होगा. दोपहर 1 बजे से महाप्रसाद का वितरण होगा. इस महायज्ञ में अध्यक्ष की भूमिका रमेश कुमार के साथ एके श्रीवास्तव, शिवपूजन सिंह, मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव, कन्हैया दुबे, सतीश सिंह, अनिता सिंह, दिनेश सिंह, डीडी त्रिपाठी, रविन्द्र सिंह, रघुनाथ प्रसाद, उमाशंकर तिवारी, सुधीर सिंह, ब्रिजेश कुमार राय, गायत्री परिवार की डालिया भट्टाचार्य आदि में महती भूमिका निभा रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही