Search

 
 
 

आदित्यपुर : राजद ने मनाया 27वां स्थापना दिवस, काटा 27 पोंड का केक

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व प्रदेश सचिव पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में बुधवार को आदित्यपुर स्थित ऑटो क्लस्टर सभागार में राजद का 27वां स्थापना दिवस मनाया गया. इस मौके पर राजद नेताओं ने 27 पोंड का केक काटा. मौके पर पुरेंद्र ने राजद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजद एक पार्टी नहीं बल्कि विचारधारा है. पार्टी के सुप्रीमो संस्थापक लालू प्रसाद यादव को सामाजिक न्याय विरोधी लोग हर तरह से प्रताड़ित कर रहे हैं, बावजूद इसके वे अडिग हैं. अगर देश में राज कर रहे लोगों को किसी एक व्यक्ति से डर है तो वे हैं लालू प्रसाद यादव. इस बार देश में बदलाव लाने का केंद्र बिंदू बिहार होगा और इसमें हमारी पार्टी की अहम भूमिका रहेगी. इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के नीति सिद्धांतों पर चलने वाले सामाजिक न्याय के पुरोधा को किया सम्मानित किया गया. लोक गायक राजेश रसिक के गाए राजद पर बने भोजपुरी गीत लालू चाचा के लालटेन नाहीं कबहुं बुताई ... की लांचिंग भी राजद नेताओं ने की. जिसपर राजद कार्यकर्ताओं ने जमकर डांस भी किया. [caption id="attachment_688980" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/adtp-rjd-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में नाचते गाते कार्यकर्ता[/caption] इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-sadar-hospital-running-on-the-trust-of-four-doctors/">चाईबासा

: चार चिकित्सकों के भरोसे चल रहा सदर अस्पताल

संगठन की मजबूती पर दिया जोर

मंच पर प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव, शिक्षिका संध्या रानी प्रधान, कामेश्वर यादव, प्रदेश महासचिव वीरेंद्र यादव, वयोवृद्ध नेता, कामता प्रसाद, प्रदेश सचिव राजेश यादव और देव प्रकाश देवता, राजाउद्दीन अंसारी, शिक्षाविद एसडी प्रसाद, अमरेंद्र सिंह मिंदे, प्रबोध कुमार झा, वरिष्ठ नेता उमा शंकर राम, एसएन यादव, भादो मुर्मू मौजूद थे. वक्ताओं ने कहा कि राजद ने शुरू से ही दलित पिछड़ों के लिए संघर्ष किया है और अभी आगे भी करना होगा. चूंकि हमारे विरोधी नित नए पैंतरे के साथ हमें धराशायी करने की जुगत कर रहे है. उन्हें तमाम संस्थाओं के जरिये कानूनी शिकंजे में जकड़ने की कवायद होती रही है. मंचासीन अतिथियों ने संगठन की मजबूती पर जोर देने की बातें भी कही. कार्यक्रम में मुख्य रूप से शमशाद अंसारी, पुष्पा सिंह, राजकुमारी सिंह, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, रामानंद भक्ता, अजय कुमार, प्रमोद गुप्ता, मिथिलेश झा, अयोध्या गिरि, आर के अनिल समेत सैंकडों कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही