Search

 
 
 

आदित्यपुर : राजद लोकतांत्रिक का राजद में विधिवत विलय : शारदा देवी

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल लोकतांत्रिक का विधिवत राष्ट्रीय जनता दल में विलय हो गया है. यह जानकारी देते हुए महिला नेत्री शारदा देवी ने बताया कि कल प्रदेश के प्रभारी और पार्टी के वरिष्ठ नेता श्याम रजक ने गौतम सागर राणा को पार्टी में शामिल करते हुए उनके पार्टी में विलय की घोषणा की है. उन्होंने बताया कि उनके साथ कई नेता राजद में पुनः शामिल हो गए हैं जिससे निश्चित रूप से पार्टी को मजबूती मिलेगी. इसे भी पढ़ें : बोकारो-रामगढ़">https://lagatar.in/illegal-coal-business-is-happening-in-bokaro-ramgarh/">बोकारो-रामगढ़

में संरक्षित तरीके से हो रहा अवैध कोयले का कारोबार, हजारीबाग के टाटीझरिया में किया जा रहा डंप
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Adityapur-RJDL.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उन्होंने बताया कि कल रांची में राणा जी का जोरदार स्वागत के साथ पार्टी में प्रदेश प्रभारी श्याम रजक ने शामिल किया और संगठन में जान फूंका है. उनके साथ सरायकेला खरसावां जिले से शामिल होने वाले नेताओं में दुर्गा राम बैठा, फुलेश्वर साहू, त्रिवेणी सोय, नाथूराम हंसदा, मंगल महतो, रतन महतो, बिरेंदर रजक, सूरज, मनोज रजक ,सुमित्रा देवी, सुचित्रा देवी पांडे, शशि देवी, श्रद्धा देवी, कमला देवी, सुबिमल मैती राजद में शामिल हुई है. वहीं पूर्वी सिंहभूम जिले से रंजीत सिंह, दया शंकर प्रसाद, मनोज रजक और रांची जिले से रामेश्वर रजक (पूर्व अधिकारी सेंट्रल बैंक) राजद में दोबारा शामिल हुए हैं. इसे भी पढ़ें : न्याय">https://lagatar.in/nyaya-yatra-will-return-to-assam-today-from-arunachal-pradesh-rahul-said-bjp-wants-to-divide-the-country-in-the-name-of-caste-and-religion/">न्याय

यात्रा अरुणाचल प्रदेश से आज असम लौटेगी, बोले राहुल, भाजपा देश को जाति-धर्म के नाम पर बांटना चाहती है
इधर कल के कार्यक्रम में शामिल होने सरायकेला जिले से पार्टी के प्रदेश सचिव देव प्रकाश देवता और राजेश यादव भी समर्थकों संग रांची गए थे. उन्होंने बताया कि वे लोग प्रदेश के प्रभारी और पूर्व मंत्री श्याम रजक से संगठन की मजबूती पर चर्चा किये हैं और उन्हें सरायकेला आने का न्योता दिया है. उन्होंने कहा कि वे शीघ्र सरायकेला और जमशेदपुर के दौरे पर आएंगे औऱ इस बार क झारखंड विधानसभा चुनाव में राजद संगठन की मजबूती के साथ कोल्हान के कम से कम एक सीट पर पार्टी महागठबंधन की प्रत्याशी देने की वकालत करेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही