Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 76वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

Adityapur (Sanjeev Mehta) : लालू विचार केंद्र झारखंड प्रदेश के बैनर तले गम्हरिया के होटल द पर्ल में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 76वां जन्मदिन मनाया गया. इसकी अध्यक्षता आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह लालू विचार केंद्र, झारखंड प्रदेश के संयोजक पुरेंद्र नारायण सिंह ने की. 76 पोंड का केक काटा गया. लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के अवसर पर लालू प्रसाद यादव की नीतियों, सिद्धांतों, सामाजिक न्याय की विचारधारा को मजबूत करने एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरणों को पहुंचाने का संकल्प उपस्थित लोगों ने ली. इस अवसर पर भोजपुरी के सुप्रसिद्ध गायक राजेश रसिक ने लालू प्रसाद यादव की जीवनी पर आधारित गीतों की प्रस्तुति दी. पुरेंद्र नारायण सिंह ने लालू प्रसाद यादव को गुदड़ी का लाल बताया. इसे भी पढ़ें :गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-cancer-patients-will-get-free-treatment-on-second-and-fourth-sunday-of-every-month/">गढ़वा

: परमेश्वरी अस्पताल में हर माह दूसरे और चौथे रविवार को कैंसर मरीजों का होगा नि:शुल्क इलाज

प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया

कार्यक्रम में राजद नेता सागर यादव, देव प्रकाश देवता, शिक्षाविद संध्या प्रधान, रामानंद भोक्ता, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, आरके अनिल, अजय कुमार, राजद के प्रदेश महासचिव विरेंद्र यादव, एसएन यादव, गोपाल प्रसाद, संजय कुमार, राजेश यादव आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर सामाजिक न्याय विचार धारा को वर्षभर जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले 5 सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया. लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित समर्थकों से लालू प्रसाद यादव की जीवनी पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया और सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-22-year-old-youth-of-rampurhat-died-after-falling-from-gitanjali-train/">घाटशिला

: गीतांजलि ट्रेन से गिर कर रामपुरहाट के 22 वर्षीय युवक की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही