Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव का राजद कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Adityapur (Sanjeev Mehta) : पूर्व विधायक, गोड्डा सह झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव का रविवार को राजद कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ चौका में स्वागत किया. इस दौरान राजद के प्रदेश महासचिव सह आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह एवं अर्जुन प्रसाद यादव मुख्य रूप से मौजूद थे. इसके उपरांत पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव ने चौका स्थित शहीद धनंजय महतो एवं शहीद अजीत महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. श्रद्धांजलि देने के बाद संजय प्रसाद यादव कार्यकर्ताओं के साथ चौका से सीधे चांडिल डैम स्थित शीश महल में यदुवंशी समाज के राज्यस्तरीय महा सम्मेलन में शामिल हुए. स्वागत करने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं में बबलू यादव, वीरेंद्र यादव, देव प्रकाश, कमलेश यादव, उदित यादव, बंटी यादव, अश्वनी कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार झा, एसएन यादव, राजेश यादव, शमशाद अंसारी, गाजू साहू, मोहम्मद खालिद, सिमरन मेहरा, कामेश्वर यादव प्रमुख रूप से मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-tribal-community-celebrated-baha-bonga-festival-with-great-pomp-took-out-a-huge-rally/">आदित्यपुर

: आदिवासी समुदाय ने धूमधाम से मनाया ‘बाहा बोंगा’ पर्व, निकाली विशाल रैली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही