Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : 3 मार्च को पटना गांधी मैदान में जन विश्वास महारैली में भाग लेंगे राजद कार्यकर्ता : पुरेंद्र

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : 3 मार्च को पटना गांधी मैदान में राजद द्वारा आयोजित महागठबंधन की जन विश्वास महारैली में शामिल होने के लिए 2 मार्च को सरायकेला- खरसावां और पूर्वी सिंहभूम से बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता पटना जाएंगे. यह जानकारी संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजद के प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम पुरेंद्र नारायण सिंह ने दी है. पुरेंद्र नारायण सिंह ने बतलाया कि रैली में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित भाकपा माले, भाकपा, माकपा सहित अन्य घटक दलों के नेता शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghars-notorious-criminal-baba-parihast-dies-in-jail/">देवघर

का कुख्यात अपराधी बाबा परिहस्त की जेल में मौत
पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि महारैली में महंगाई व बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों पर आक्रोशित जनता को आमंत्रित किया गया है. महारैली में करीब 10 लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगेl महारैली में महागठबंधन सरकार के 17 माह बनाम 17 साल के कार्यों के साथ-साथ जातीय जनगणना, आरक्षण की व्यवस्था 75% किए जाने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. उन्होंने कहा कि जिस तरह बिहार की जनता के साथ विश्वासघात किया गया. इसे भी पढ़ें : लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-after-the-opinion-poll-bjp-sent-names-possible-candidates/">लोकसभा

चुनाव : रायशुमारी के बाद भाजपा ने भेजे संभावित प्रत्याशियों के नाम
बिहार की जनता परिवर्तन चाहती है और यह परिवर्तन की महारैली होगीl उन्होंने कहा कि पूरा बिहार इंडिया गठबंधन के साथ है, सभी 40 लोकसभा सीटों पर इंडिया महागठबंधन की जीत होगी. संवाददाता सम्मेलन में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे वीरेंद्र यादव, एसडी प्रसाद, प्रमोद गुप्ता, देव प्रकाश, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, उदित यादव, बैजू यादव, मिथिलेश झा शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही