Search

 
 
 

आदित्यपुर : 5 जुलाई को मनाया जाएगा राजद का 27वां स्थापना दिवस - पुरेंद्र

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : राष्ट्रीय जनता दल का 27वां स्थापना दिवस 5 जुलाई को आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर सभागार में राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया जाएगा. उक्त जानकारी प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पुरेंद्र नारायण सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोड्डा के पूर्व विधायक सह प्रदेश प्रधान महासचिव झारखंड संजय प्रसाद यादव उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव के आगमन पर ऑटो क्लस्टर सभागार के निकट टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग के किनारे ढोल बाजे एवं झंडा बैनर के साथ बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता प्रातः 11:00 बजे उनका स्वागत करेंगे. पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि स्थापना दिवस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि के द्वारा केक कटिंग किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-district-convention-of-jharkhand-state-class-iv-government-employees-association-concluded-new-committee-formed/">जमशेदपुर

: झारखंड राज्य चतुर्थवर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ का जिला सम्मेलन संपन्न, नई कमिटी का हुआ गठन

स्थापना दिवस पर पांच वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को किया जाएगा सम्मानित

केक कटिंग के उपरांत सभी राजद कार्यकर्ता राजद एवं लालू प्रसाद यादव की नीतियों, सिद्धांतों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने एवं विकास की रोशनी को समाज के अंतिम व्यक्ति के चौखट तक पहुंचाने का संकल्प लेंगे. स्थापना दिवस के अवसर पर राजद के 5 वरिष्ठ राजद कार्यकर्ता को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया जाएगा. पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि इस अवसर पर भोजपुरी के सुप्रसिद्ध गायक राजेश रसिक के राष्ट्रीय जनता दल पर आधारित गीतों को लॉन्च किया जाएगा. प्रेसवार्ता में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे प्रदेश महासचिव वीरेंद्र यादव, प्रदेश सचिव राजेश यादव, प्रदेश सचिव देव प्रकाश, एसएन यादव, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, उमाशंकर राम उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही