Search

 
 
 

Adityapur : विधानसभा चुनाव को लेकर राजद की विशेष समिति एक सितम्बर को पहुंचेगी जमशेदपुर - पुरेंद्र

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को देखते हुए विभिन्न प्रमंडल एवं जिला स्तर पर स्थानीय मुद्दों के चयन एवं राजद की मजबूत स्थिति वाले विधानसभा क्षेत्र की अद्यतन स्थिति पर गंभीरता से विचार विमर्श करने हेतु कोल्हान प्रमंडल के दौरे पर संयोजक गिरधारी गोप एवं सदस्य आबिद अली एक सितंबर को प्रातः 11:00 बजे जमशेदपुर पहुंचेंगे. यह जानकारी राजद के प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यालय द्वारा कार्यक्रम की सूचना कोल्हान प्रमंडल के सभी जिला के प्रभारी, सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष, सभी प्रदेश पदाधिकारी को देकर बैठक में शामिल होने को कहा गया है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-first-daylight-mango-gurudwara-today/">Jamshedpur

: मानगो गुरुद्वारा में पहला प्रकाश दिहाड़ा आज
उन्होंने बताया कि पूर्व में पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर और मझगांव से जनता दल के विधायक और मंत्री जीतते रहे हैं. साथ ही जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में भी राजद की मजबूत स्थिति रही है. जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भी राजद के कोर वोटर बड़ी संख्या में है. चुनाव नहीं लड़ने के कारण राजद के समर्थक गठबंधन दलों को वोट देते हैं. सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में भी राजद हमेशा से किंग मेकर की भूमिका निभाते आई है. बैठक की तैयारी मे पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष सुभाष यादव, सरायकेला- खरसावां के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह सहित कई पदाधिकारी लगे हुए हैं. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही