Search

 
 
 

आदित्यपुर : सड़क दुर्घटना की दोषी है सड़क निर्माण एजेंसी जेएआरडीसीएल- मोर्चा

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर कांड्रा सरायकेला मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मर रहे लोगों के लिए सामाजिक संस्था जन कल्याण मोर्चा ने सड़क निर्माण एजेंसी जेएआरडीसीएल को दोषी ठहराया है. इससे संबंधित ज्ञापन जिले के डीसी और एसपी को सौंप मोर्चा ने 24 सितंबर को संध्या 7 बजे से आक्रोश यात्रा निकालने की जानकारी दी है. मोर्चा अध्यक्ष अधिवक्ता ओमप्रकाश ने बताया कि राज्य सरकार सड़क की देखरेख के लिए हर छह माह पर करार के अनुरूप 22 करोड़ 9 लाख रुपए एजेंसी को देती है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-sdo-holds-meeting-with-bank-representatives-regarding-execution-of-auction-letter-promises/">घाटशिला

: एसडीओ ने नीलाम पत्र वादों के निष्पादन ​को लेकर बैंक प्रतिनि​धियों के साथ की बैठक
लेकिन एजेंसी सड़क का ठीक से देखभाल नहीं करती है. मोर्चा अध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान समय में भी महज 15 ही स्ट्रीट लाइट मुख्य मार्ग के जलते हैं. इसके अलावा सड़क की देखभाल में कई प्रकार की अनियमितता बरती जा रही है जिसको लेकर 24 सितंबर को आक्रोश यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. इसके लिए जो भी असुविधा होगी उसके जिम्मेदार सड़क निर्माण ऐजेंसी होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही