Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : फंड के अभाव में शुरू नहीं हो सका जेपी उद्यान का सड़क निर्माण

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : जय प्रकाश नगर वासियों के लिए वन भूमि में बनने वाली सड़क राजनीति का शिकार हो चुकी है. इस सड़क निर्माण को लेकर शुरू में श्रेय लेने की होड़ मची थी. कोई वनभूमि के लिए एनओसी लेने तो कोई एनओसी के बाद विधायक और सांसद के साथ जिले के फंड से सड़क निर्माण कराने का दम्भ भर रहे था. आज जब नगर निगम वन विभाग से एनओसी ले चुका है तो मामला फंड पर आकर अटक गया है. ऐसे में आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 स्थित जय प्रकाश उद्यान में वन भूमि के करीब .75 किलोमीटर भूमि पर सड़क निर्माण के लिए 1.1 करोड़ रुपए का खर्च कहां से आएगा, किस फंड से निर्माण इसका होगा, यह प्रश्न खड़ा हो गया है. सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नगर निगम इन दिनों फंड के अभाव से जुझ रहा है. जनता द्वारा चुनी गई बोर्ड भंग हो चुकी है. दूसरी ओर वार्ड 17 के लोगों ने पूर्व पार्षद नीतू शर्मा के नेतृत्व में सड़क के लिए सड़क पर उतरने की धमकी दी है. ऐसे में जय प्रकाश नगर वासियों को अभी सड़क के लिए इंतजार करना होगा. इसे भी पढ़ें : खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-awareness-campaign-against-human-trafficking/">खरसावां

: मानव तस्करी के खिलाफ चला जागरूकता अभियान

10 वर्षों से प्रयासरत हैं स्थानीय लोग

वहीं नगर निगम के प्रशासक गिरिजा शंकर प्रसाद ने कहा है कि वहां राजनीति हो रही है. एनओसी के पूर्व कोई नेता सांसद-विधायक फंड से निर्माण कराने की बात कह रहे थे, तो कोई जिले के फंड से सड़क निर्माण कराने की बात कह रहे थे. आज जब उन्हें वन विभाग ने एनओसी दे दी है तो वे इस बात का इंतज़ार कर रहे हैं कि राजनीति करने वाले आएं और फंड उपलब्ध कराए. उन्होंने कहा कि जहां तक नगर निगम द्वारा सड़क निर्माण कराने की बात है तो जब फंड उपलब्ध होगा तो इस सड़क का निर्माण कराया जाएगा. बता दें कि इस .75 किलोमीटर सड़क के लिए जय प्रकाश नगर के करीब 5 हजार परिवार 10 वर्षों से प्रयासरत हैं. लेकिन पहले वन भूमि का अड़चन था, अब जबकि वन विभाग से एनओसी मिल गया है तो मामला फंड की उपलब्धता पर आकर अटक गया है. ऐसे में यह सड़क राजनीतिक पचड़े में फंसी है और आनेवाले नगर निगम के चुनाव में चुनावी मुद्दा बनने को तैयार है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही