Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : सड़क सुरक्षा टीम ने सदर अस्पताल परिसर में चलाया जागरूकता अभियान

Adityapur (Sanjeev Mehta)जिला परिवहन पदाधिकारी सरायकेला-खरसावां दिनेश कुमार रंजन के निर्देश पर सड़क सुरक्षा टीम द्वारा सदर अस्पताल परिसर में नेक नागरिक एवं हिट एंड रन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया. जानकारी साझा करते हुए टीम ने बताया कि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में सहायता करने वाले नेक नागरिक को सरकार द्वारा पुरस्कृत करने की योजना (नेक नागरिक) चलाई जा रही है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सही समय पर अस्पताल पहुंचाना है जिससे कि घायल की जान बचाई जा सके. इस योजना के तहत गोल्डन ऑवर (एक घंटा के अंदर) में अस्पताल पहुंचाने वाले नेक नागरिक को प्रोत्साहन राशि के रूप में पांच हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र देने का प्रावधान है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-examination-department-of-kolhan-university-released-the-results-of-bds-second-and-third-year/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के परीक्षा विभाग ने बीडीएस सेकंड और थर्ड ईयर का परिणाम किया जारी

लोगों को इस योजना के बारे में दें जानकारी

सड़क सुरक्षा टीम ने बताया कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले अस्पताल में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं, ताकि चिकित्सक प्रमाणित कर सकें कि घायल व्यक्ति को किसने मदद की है. उस मददकर्ता को गुड सेमेरिटन योजना के तहत इनाम की राशि दी जा सके. टीम ने बताया कि सड़क हादसों में मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से इस योजना को लाया गया है. लोगों को इस योजना की ज्यादा से ज्यादा जानकारी दें और लोगों को इसके प्रति जागरूक करें ताकि आए दिन सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों की संख्या कम हो सके. इसके अलावे हिट एंड रन के बारे में भी जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-sarandas-historic-ghagharathi-waterfall-is-attracting-people/">किरीबुरू

: लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा सारंडा का ऐतिहासिक घाघरथी झरना

दो पहिया चालकों से हेलमेट पहनने की अपील

बताया गया की किसी अज्ञात वाहन से दुर्घटना होने पर मृतक के परिवार को दो लाख रुपये एवं गंभीर रूप से घायल होने पर पचास हजार रुपये मुआवजा का प्रावधान है. सड़क सुरक्षा टीम ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए दो पहिया चालकों से हेलमेट और चार पहिया वाहन चालक को सीट बेल्ट लगाने की अपील की. जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुंदन वर्मा, सड़क अभियांत्रिकी विश्लेषक आशुतोष कुमार सिंह, सूचना प्रौद्योगिकी सहायक घृत कुमार शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही