Search

 
 
 

आदित्यपुर : आकाशवाणी चौक से रेलवे स्टेशन तक सड़क चौड़ीकरण जरूरी

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर रेलवे स्टेशन का अपग्रेडेशन और सौंदर्यीकरण के बाद अब जन कल्याण मोर्चा ने आकाशवाणी चौक से रेलवे स्टेशन तक सड़क चौड़ीकरण की मांग की है. मोर्चा अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश ने बताया कि उन्होंने इसके लिए कोल्हान आयुक्त के साथ सरायकेला के डीसी, एसपी, जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक और पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखा है. पत्र में हवाला दिया कि आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के अपग्रेडेशन के लिए उन्होंने 2013 में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी. उसकी संख्या डब्ल्यूपी पीआईएल 154/13 है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-leader-chintu-singh-arrested-for-obstructing-government-work/">जमशेदपुर

: सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में भाजपा नेता चिंटू सिंह गिरफ्तार
इसके आलोक में रेलवे ने आदित्यपुर रेलवे स्टेशन को अपग्रेडेशन करते हुए बी श्रेणी में प्रोन्नत कर दिया है और स्टेशन का कायाकल्प भी हो रहा है. भविष्य में इस स्टेशन पर यात्रियों के अतिरिक्त लोड पड़ेंगे तो ऐसे में वर्तमान सड़क कम पडेगी. इसे देखते हुए आकाशवाणी मोड़ के पटेल चौक से रोड नंबर 4 तक चौड़ी सड़क की आवश्यकता है. जियाडा और पीएचईडी के चहारदीवारी को थोड़ा तोड़कर पीछे कर इस आवश्यकता को पूरा किया जा सकता है. इससे वर्तमान सड़क को ऑन वे कर यहां लग रही जाम से मुक्ति मिल सकती है. इससे स्टेशन तक जाने वाली सड़क चौड़ी हो सकती है. भविष्य के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही