Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : सड़कें खोदकर छोड़ दी गई है, कल की सड़क दुर्घटना इसी का परिणाम : लउभा

Advertisement
Advertisement
Adityapur : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें खोदकर छोड़ दी गई है, कल की सड़क दुर्घटना इसी का परिणाम है. यह आरोप लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष उद्यमी रूपेश कतरियार ने लगाया है. औद्योगिक क्षेत्र के फेज एक और तीन  में जानेवाली सड़क पर नेपाली दुर्गा मंदिर के समीप कल एक सड़क हादसे में बाइक सवार की टेलर के धक्के से मृत्यु हो गई थी और दूसरा बुरी तरह से घायल हो गया था. रूपेश ने कहा कि यह दुर्घटना सड़कों को खोदकर छोड़े जाने का परिणाम है. उन्होंने कहा कि पूरी औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. इन गड्ढों से बचने के क्रम में ही टेलर की चपेट में बाइक सवार आ गए थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-if-the-pits-on-the-road-are-not-filled-then-the-people-of-ward-17-and-33-will-agitate/">आदित्यपुर

: सड़क पर गड्ढे नहीं भरे गए तो वार्ड 17 व 33 के लोग करेंगे आंदोलन

स्ट्रीट लाइट की समस्याओं के निदान की मांग करेंगे

उन्होंने कहा कि वे शीघ्र इस समस्या को लेकर जियाडा क्षेत्रीय निदेशक से मिलेंगे और औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें, नालियों और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं के निदान की मांग करेंगे. उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों पर हजारों मजदूरों की जान जोखिम में हैं जो बाइक और साइकिल से यहां काम करने आते हैं.  चूंकि यहां बड़ी गाड़ियां माल लोड और अनलोड करने आती जाती हैं जिसे रोका नहीं जा सकता. ऐसे में अगर सड़कों के गड्ढे को दुरुस्त नहीं किया गया तो हर रोज सड़क दुर्घटना होगी जिसमें हमारे मजदूर मरते रहेंगे. इसे भी पढ़ें :साइबर">https://lagatar.in/cybercrime-bihar-ministers-fake-whatsapp-account-created-and-demanded-money-from-officials/">साइबर

क्राइम : बिहार के मंत्री का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना अधिकारियों से की पैसे की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही