Search

 
 
 

आदित्यपुर : 366 करोड़ से औद्योगिक क्षेत्र व आवासीय कॉलोनी की बनेंगी सड़कें, लगेंगी स्ट्रीट लाइट

 
  • औद्योगिक क्षेत्र में कुल 52.5 किलोमीटर आरसीसी सड़क 331.56 करोड़ की लागत से बनेगी
  • नगर निगम क्षेत्र में 34 करोड़ से 23 किलोमीटर बनेगी बिटुमिनस सड़कें
  • जन कल्याण मोर्चा ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Adityapur (Sanjeev Mehta) : राज्य के मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने जलापूर्ति, सीवरेज और विद्युत केबलिंग लाइन से क्षतिग्रस्त हो चुकी आदित्यपुर शहरी और औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों को दुरुस्त करने के लिए बड़े पैमाने पर योजना बनाकर टेंडर निकाला है. इसके तहत आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के साथ आवासीय कॉलोनी की सड़कें बनाईं और स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी. इसे भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/youth-arrested-with-illegal-lottery-tickets-worth-rs-30-lakh-in-pakur-sent-to-jail/">पाकुड़

में 30 लाख के अवैध लॉटरी टिकटों के साथ युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया
गुरुवार को मुख्य अभियंता पथ निर्माण विभाग रांची द्वारा निकाले गए टेंडर में जहां औद्योगिक क्षेत्र में कुल 52.5 किलोमीटर आरसीसी सड़क निर्माण के लिए 331.56 करोड़ का टेंडर निकाला है वहीं नगर निगम क्षेत्र में 23 किलोमीटर बिटुमिनस (अलकतरा) सड़कें सह स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 34 करोड़ रुपये का टेंडर निकाला है. दोनों ही टेंडर निकाले जाने पर सामाजिक संस्था जन कल्याण मोर्चा ने मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन का आभार जताया है और आदित्यपुर में करीब 400 करोड़ की योजनाओं का तोहफा देने के लिए नगर निगम की जनता की ओर से साधुवाद दिया है. इसे भी पढ़ें : संदेशखाली">https://lagatar.in/sandeshkhali-enforcement-directorate-raids-the-houses-of-businessmen-associated-with-shahjahan-sheikh/">संदेशखाली

: प्रवर्तन निदेशालय ने शाहजहां शेख के सहयोगी व्यापारियों के घरों पर छापे मारे  
मोर्चा अध्यक्ष ओम प्रकाश ने सभी योजनाओं के संवेदकों से अपील किया है वे अपने अपने भूमिगत कार्यों को यथाशीघ्र पूरा कर लें चूंकि अब सड़कें दुरुस्त होने के बाद आदित्यपुर की जनता उन्हें इसे दोबारा क्षतिग्रस्त होने नहीं देगी. उन्होंने बताया कि आदित्यपुर की जनता और उद्यमी इन तीनों योजनाओं की वजह से 5 वर्षों से नरक की जिंदगी जी रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही