Search

 
 
 

Adityapur  : कल्पनापुरी की सड़कें जलमग्न, दो माह पूर्व निगम ने बनाई थी सड़क, नाली नहीं बनने से जम रहा पानी

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : नगर निगम से सटे वार्ड नंबर 23 के कल्पनापुरी की सड़कें थोड़ी सी बारिश में ही जलमग्न हो जा रही हैं. इस मुहल्ले की सड़कें निगम के द्वारा ही दो माह पूर्व बनाई गई थी. यहां निगम ने सड़क तो बनाई है किंतु नाली नहीं बनाई है. जिसके वजह से कल्पनापुरी की सड़कों पर पानी जम रहा है. जिसके वजह से लोगों को परेशानी हो रही है. बता दें कि यह रिहायशी कॉलोनी है, यहां करीब 150 परिवार आलीशान मकान बना कर रह रहे हैं. इसे भी पढ़ें :  Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-street-lights-along-18-and-49-closed-for-several-months/">Baharagoda

: एनएच 18 तथा 49 किनारे लगी स्ट्रीट लाइटें कई महीनों से बंद
इस समस्या को लेकर यहां के निवासियों ने नगर निगम के कार्यपालक अभियंता से मिलकर कई बार जानकारी दी है किंतु कोई सुनवाई नहीं हुई है. यहां के लोग बताते हैं कि मुहल्ले में रोड बनते ही कॉलोनी का बुरा हाल हो गया है. कॉलोनी वासियों का आरोप है कि सरकारी योजना का बंदरबांट हुआ है. इस समस्या को लेकर स्थानीय लोग स्थानीय विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री से कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-mla-distributed-mega-pension-acceptance-certificate/">Ghatshila

: विधायक ने मेगा पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र बांटा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही