Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : रोटरी क्लब व एसिया ने संयुक्त रूप से स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर कांड्रा मुख्य मार्ग पर स्थित एसिया हॉल में गुरुवार को रोटरी क्लब जमशेदपुर स्टील सिटी और एसिया की सहायता से संचालित सहायता क्लिनिक में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाई गई. सुबह साढ़े 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक लगाए गए शिविर में कुल 114 महिला पुरुषों की स्वास्थ्य जांच हुई. सभी का बीपी, शुगर की जांच के उपरांत उन्हें बीमारी के अनुरूप चिकित्सक के पास भेजकर इलाज किया गया और दवाइयां भी दी गई. शिविर में नेत्र रोग के लिए एएसजी अस्पताल के चिकित्सकों की टीम मौजूद रही, जबकि सामान्य रोग के लिए डॉ. अग्निलाल गुप्ता, त्वचा रोग के लिए राजेश चौधरी, दांत रोग के लिए डॉ. विशाल लोढा और स्त्री रोग के लिए डॉ. पूनम कुमारी मौजूद रही. सभी ने जरूरतमंदों को चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराया और उन्हें गंभीर बीमारियों से बचने के सलाह दिए गए. डाइग्नोस्टिक सुविधा आरोग्यम के द्वारा उपलब्ध कराया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-committed-suicide-by-hanging-himself-in-golmuri/">जमशेदपुर

: गोलमुरी में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

क्लीनिक के लिए संतोष खेतान ने मुफ्त दवा देने की घोषणा की

आमतौर पर यहां सप्ताह में तीन दिन इलाज किया जाता है और विभिन्न प्रकार के टीके भी लगाए जाते हैं. ग्रामीणों को परिवार कल्याण के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें पुरस्कृत भी किया जाता था. इस क्लीनिक को चलाने के लिए एसिया अध्यक्ष संतोष खेतान ने अपने तरफ से फ्री मेडिसिन उपलब्ध करने की घोषणा की है. जबकि आरोग्यम के जितेश कुमार, संजय तिवारी, दिलीप तिवारी ने फ्री पैथोलॉजी सेवा देने की घोषणा की है. गुरुवार को आयोजित शिविर में रोटरी क्लब जमशेदपुर स्टील सिटी के अध्यक्ष निकिता मेहता, रोटरी के सचिव उमंग झुनझुनवाला, पूर्व अध्यक्ष डॉ. भरत, एसिया अध्यक्ष संतोष खेतान, महासचिव दशरथ उपाध्याय, ऑटो क्लस्टर के एमडी एसएन ठाकुर, रोटरी के दीपक डोकानिया, एसिया के उपाध्यक्ष संतोख सिंह, सुधीर सिंह, मुरलीधरन राव आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही