Search

 
 
 

आदित्यपुर : रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर का मगध सम्राट अस्पताल के साथ हुआ एमओयू

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर मिड टाउन की अनोखी पहल. रोटरी क्लब ने आदित्यपुर के मगध सम्राट अस्पताल के साथ बुधवार को एक एमओयू किया है. एमओयू के तहत रोटरी क्लब और अस्पताल प्रबंधन दोनों साथ मिलकर सालभर में 40 जरूरतमंद मरीजों का निःशुल्क इलाज कराएगा. इसके तहत मरीज का साधारण इलाज के साथ उनका सर्जरी (ऑपेरशन) भी कराएगा. आज एमओयू के साथ ही तीन मरीज को भर्ती लिया गया है. जिनकी हर्निया और ह्यड्रोसिल का ऑपेरशन निःशुल्क होगा. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-jackfruit-eating-price-in-the-market/">चाईबासा

: बाजार में भाव खा रहा कटहल

तीन मरीजों की हुई सर्जरी 

इस संबंध में रोटरी क्लब ऑफ मिड टाउन के अध्यक्ष डॉ. अशोक अविचल और अस्पताल के निदेशक डॉ. ज्योति कुमार ने बताया कि आज करार के साथ ही तीन मरीज आशु कुम्हार, तार मांझी और शिवा मांझी को भर्ती लेकर डॉ. नीलोफर के द्वारा ऑपेरशन की प्रक्रिया कर एमओयू का शुभारंभ कर दिया गया है. जबकि एक अगस्त को एक अन्य मरीज का टयूमर के ऑपेरशन के लिए भर्ती लिया गया है. इस मौके पर रोटरी क्लब ऑफ मिड टाउन के कोषाध्यक्ष एसके झा, प्रेस प्रवक्ता शंकर पाठक, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की सदस्य प्रीति सैनी और राजेश्वर जायसवाल मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-test-match-of-england-and-team-india-will-be-held-at-jsca-stadium-in-february-2024/">चाईबासा

: 2024 फरवरी में जेएससीए स्टेडियम में होगा इंग्लैंड व टीम इंडिया का टेस्ट मैच
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही