Search

 
 
 

आदित्यपुर : आरपीएफ ने डीएवी एनआईटी में ह्यूमन ट्रैफिकिंग के खिलाफ चलाया जागरुकता अभियान

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : बाल सुरक्षा के तहत ह्यूमन ट्रैफिकिंग को रोकने के लिए आरपीएफ के जवान ‘बचपन बचाओ अभियान’ चला रहे हैं. इसके तहत बुधवार को आदित्यपुर आरपीएफ पोस्ट के जवानों ने डीएवी एनआईटी स्कूल के छात्रों को जागरूक किया. आरपीएफ का स्कूलों में अभियान 14 अगस्त तक चलेगा. विद्यालय में छात्रों को बताया गया कि किसी के झांसे में आकर कहीं नहीं जाए. इसे भी पढ़ें : गालूडीह:">https://lagatar.in/galudih-birsa-fun-city-water-park-will-start-from-thursday-aqua-stall-will-remain-closed/">गालूडीह:

बिरसा फन सिटी वाटर पार्क गुरुवार से शुरू होगा,  एक्‍वा स्‍टॉल बंद रहेगा

किसी तरह का संदेह होने पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सम्पर्क करें

आरपीएफ द्वारा आसपास के ग्रामीण इलाके में भी मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्यों के सहयोग से बच्चों को ह्यूमन ट्रैफिकिंग करने वालों के प्रति जागरूक किया जा रहा है. आरपीएफ के अनुसार अगर कभी किसी पर संदेह हो तो रेलवे सुरक्षा नंबर 139 और चाइल्ड लाइन की हेल्पलाइन नंबर 1098 पर फोन जरूर करें ताकि बच्चों को बरगलाने वाले को पकड़ कर कानूनी कार्रवाई की जा सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही