Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : देर रात वाहन चेकिंग में कार में मिले 22.30 लाख रुपये

  • पुलिस ने किया जब्त, एसपी के निर्देश पर जांच शुरू
Adityapur (Sanjeev Mehta)चुनाव को देखते हुए की जा रही वाहन चेकिंग के दौरान शुक्रवार की देर रात आदित्यपुर पुलिस ने टोल ब्रिज मोड़ पर वाहन चेकिंग में एक कार से 22.30 लाख रुपये जब्त किया है. रुपए किसके हैं और खान से लाये जा रहे थे इसकी जांच एसपी मनीष टोप्पो के निर्देश पर शुरू हो गई है. बता दें कि लोकसभा चुनाव में धन के अवैध लेनदेन पर लगाने को लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गठित एसटीएफ टीम सक्रिय है. इसे भी पढ़ें : हैदराबाद">https://lagatar.in/kharge-rahul-gandhi-will-attend-congresss-election-rally-in-hyderabad-today-10-lakh-people-expected-to-attend/">हैदराबाद

में आज कांग्रेस की रैली, खड़गे, राहुल गांधी शामिल होंगे, 10 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद
एसटीएफ ने शुक्रवार की देर रात टोल ब्रिज के समीप से एक किया कार से लगभग 22 लाख 30 हजार 820 रुपए जब्त किए हैं. एसपी मनीष टोप्पो को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी. जिसके आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम जिसमें थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह शामिल हैं ने सूचना मिलते ही टोल ब्रिज के समीप चेकिंग लगाया. इसी दौरान एक काले रंग के कीया मोटर्स कार की रोक कर तलाशी ली जिससे उक्त धन राशि बरामद हुई है. इसे भी पढ़ें : तोपचांची">https://lagatar.in/topchanchi-container-overturns-on-the-middle-of-the-road-out-of-control-driver-narrowly-escapes/">तोपचांची

: अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटा कंटेनर, बाल-बाल बचा चालक
तलाशी के क्रम में उक्त धनराशि बरामद की की गई. थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों से प्राप्त निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल जिनके पास से पैसे बरामद किए गए हैं उन्हें पैसों से संबंधित ब्यौरा देने को कहा गया है. बता दें कि पिछले एक सप्ताह में एसटीएफ की टीम लगातार वाहनों की चेकिंग कर रही है. इसमें आज उसे सफलता मिली है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही