Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : बंधन बैंक के कलेक्शन एजेंट से 76905 रुपये की लूट

Adityapur (Sanjeev Mehta) : गम्हरिया थाना क्षेत्र के टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग से सटे रापचा रोड में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर बंधन बैंक के कलेक्शन एजेंट गौतम कुमार अड्डी से करीब 76905 रुपये लूट लिये हैं. लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए. पीड़ित कलेक्शन एजेंट ने गम्हरिया थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है. घटना बुधवार की शाम करीब साढ़े तीन से 4 बजे की है. पीड़ित ने बताया कि वह मीरुडीह, बोलायडीह और रपचा से कलेक्शन लेकर लौट रहा था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-young-men-and-women-caught-from-sakchi-lodge-were-handed-over-to-their-relatives-fir-will-be-lodged-against-the-lodge-operator/">जमशेदपुर

: साकची लॉज से पकड़े गए युवक-युवती परिजनों को सौपे गए, लॉज संचालक पर दर्ज होगी प्राथमिकी
इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए. उसमें से एक जींस एवं टी-शर्ट पहने युवक के हाथों में पिस्तौल और पैंट शर्ट पहने युवक के हाथों में डंडा था. दोनों ने चेहरे को नकाब से ढक रखा था. दोनों ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी. इस दौरान बदमाश कलेक्शन से भरा बैग छीनकर भाग निकले. मामला दर्ज होते ही पुलिस जांच में जुट गई है. गम्हरिया थाना प्रभारी सुषमा कुमारी ने बताया कि थाना में शाम साढ़े छह बजे लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. इसके बाद से पुलिस लुटेरे युवकों के तलाश में जुटी हुई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही