Search

 
 
 

आदित्यपुर : तीन दिन से आरएसबी का ठेकाकर्मी लापता, माता-पिता परेशान

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के आरएसबी कंपनी का ठेकाकर्मी कमलकांत उर्फ सुमन दास पिछले तीन दिनों से लापता है. उसकी मां अन्नपूर्णा देवी और पिता रूपचंद दास ने बताया कि उनका पुत्र 25 अगस्त को सुबह ड्यूटी जाने के लिए टिफिन बनवाया, तभी उसके मोबाइल फोन पर किसी सरस्वती कालिंदी नामक महिला का फोन आया, जिसके बाद वह टिफिन छोड़कर घर से निकल गया जो आज तक वापस घर नहीं लौटा है. तीन दिनों से अपने पुत्र को तलाश कर परेशान हो चुके माता-पिता ने आदित्यपुर थाना में कमलकांत के गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करने की लिखित शिकायत की है. पुलिस ने माता पिता को आश्वस्त किया है कि वो उसकी तलाश मोबाइल लोकेशन के आधार पर कर रही है.  लेकिन उसका मोबाइल फिलहाल बंद मिल रहा है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-election-commission-would-have-taken-the-same-action-against-an-independent-mla-pn-singh/">जमशेदपुर

: एक निर्दलीय विधायक के ​खिलाफ भी चुनाव आयोग यही कार्रवाई करता – पीएन सिंह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही