Search

 
 
 

आदित्यपुर : आरएसबी ग्रुप कार्यबल में 30% महिला शक्ति के लक्ष्य के करीब

 
  • धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, कर्मचारियों के परिवारों ने की मस्ती
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आरएसबी ग्रुप अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) पहल के लिए प्रसिद्ध संगठन है. बीती रात ग्रुप ने लैंगिक समानता के प्रति प्रतिबद्धता के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया. इस मौके पर चेयरमैन आर.के. बेहरा और वाइस चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, एस.के. बेहरा ने कहा कि कुल कार्यबल में 30% महिला प्रतिनिधित्व ग्रुप ने हासिल कर ली है. यह प्रतिबद्धता संगठन के भीतर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चल रही पहल के पीछे प्रेरक शक्ति रही है. बीती रात समारोह पूर्वक मनी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में आरएसबी कर्मचारियों और उनके परिवार के करीब 2000 सदस्यों ने हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-enjoyed-elephant-and-jeep-safari-in-kaziranga-national-park/">पीएम

मोदी ने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में हाथी व जीप सफारी का लुत्फ उठाया
कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकारों और उपलब्धियों पर सशक्त संदेश देते हुए सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों की एक विविध श्रृंखला भी प्रदर्शित की गई. एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर निर्मला बेहरा ने कहा कि आरएसबी ग्रुप महिला कल्याण के उद्देश्य में विभिन्न पहलों का नेतृत्व करने में सहायक रही है. उन्होंने अपने संदेश में कंपनी की महिला कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कंपनी की सफलता में महिला कर्मचारियों के योगदान की प्रसंशा की. साथ ही उन्होंने कहा की वो आने वाले समय में आरएसबी का लक्ष्य महिला कर्मियों की संख्या में वृद्धि के साथ ही उन्हें कंपनी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखना चाहती हैं. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-lalbabu-became-a-millionaire-by-selling-illegal-lottery-his-car-was-once-sold-while-playing-lottery/">धनबाद

: अवैध लॉटरी बेच लालबाबू बन गया करोड़पति, कभी लॉटरी खेलने में बिक गई थी गाड़ी
कार्यक्रम में गायन, नृत्य और नुक्कड़ नाटक सहित प्रतिभाशाली आरएसबी परिवार के सदस्यों द्वारा आकर्षक प्रदर्शन किया गया. मौके पर वाइस चेयरमैन तथा मैनेजिंग डायरेक्टर एस.के. बेहरा के साथ संगीता बेहरा, नलिनी बेहरा, और महिला बाल कल्याण अधिकारी दुर्गेशनंदिनी, शिक्षाविद् प्रतिभा मोहंती, योगिता सत्पथी सहित विभिन्न अधिकारी तथा कर्मचारी शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही