Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : आरएसबी ने कर्मचारियों का स्थानीय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लगाया कैम्प

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित आरएसबी ट्रांसमिशन प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों को स्थानीय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 19 जून से कंपनी परिसर में स्थायी कैम्प लगा रखा है. कंपनी प्रबंधन सरकार के आदेशानुसार 75 फीसदी स्थानीय को रोजगार देने को लेकर यह कैम्प लगाया है. कंपनी की एचआर जया सिंह ने बताया कि आरएसबी ट्रांसमिशन प्रबंधन सरकार के आदेश का अक्षरशः पालन करने को कटिबद्ध है. इसे भी पढ़ें : 4">https://lagatar.in/pelawal-vikas-manch-will-honor-matric-inter-toppers-on-june-4/">4

जून को मैट्रिक-इंटर टॉपर्स को सम्मानित करेगा पेलावल विकास मंच
उनकी कंपनी में पूर्व से ही 75 फीसदी से ज्यादा स्थानीय कर्मचारी कार्यरत हैं, लेकिन उनके पास स्थानीय प्रमाण पत्र नहीं है. इसके लिए यह कैम्प लगाया गया है. इसमें कर्मचारियों को 30 वर्ष से स्थायी रूप से झारखंड में निवास करने का प्रमाणपत्र देना है. इसके लिए आधार कार्ड, मुखिया से निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र आदि के कागजात जमा कर सर्टिफिकेट बनवाने होंगे. इसके लिए कर्मचारियों को 100-100 रुपये शुल्क देने होंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही