Search

 
 
 

Adityapur : उद्यमी सह भाजयुमो नेता के घर तीसरी सोमवारी पर रुद्राभिषेक, पहुंचे श्रद्धालु

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के लघु उद्यमी सह भाजयुमो नेता अनुराग जायसवाल के घर तीसरी सोमवारी पर भोलेनाथ की पूजा अर्चना के साथ रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ. इस मौके पर सैंकड़ों शिवभक्त इस आयोजन में पहुंचे. श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद भी ग्रहण किया. रुद्राभिषेक को आचार्य सुरेंद्र पंडित और अरुण चौबे की टीम ने सम्पन्न कराया. उन्होंने बताया कि सावन कि सोमवारी पर रुद्राभिषेक का काफी महत्व है, इसके करने और कराने से समस्त विश्व का कल्याण होता है. विश्व में शांति आती है, देश में खुशहाली आती है. रुद्राभिषेक में अनुराग जायसवाल के साथ उनके समस्त परिवार ने दूध, गन्ने का रस, घी, दही से रुद्राभिषेक किया. इस मौके पर कीर्तन मंडलियों द्वारा भक्तिमय भजन भी प्रस्तुत किया गया. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-six-shops-of-market-complex-were-settled-through-lottery/">Ghatshila

: लॉटरी से मॉर्केट कॉम्प्लेक्स के छह दुकानों की हुई बंदोबस्ती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही