Adityapur (Sanjeev Mehta) : जेपी उद्यान नर्मदेश्वर शिव-हनुमान मंदिर में गंगा दशहरा (16 सितंबर 2024) पर रुद्राभिषेक महायज्ञ का आयोजन होगा. मंदिर प्रबंधन कमेटी के सदस्य प्रेम कुमार निर्मल ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि श्री श्री 1008 नर्मदेश्वर शिव सूर्य और हनुमान मंदिर समिति से जुड़े सभी श्रद्धालुओं की सहमति से यह निर्णय लिया गया है. बताया कि रुद्राभिषेक महायज्ञ के आयोजन में झारखंंड आध्यात्मिक सह पर्यावरण संवर्धन संगठन के अध्यक्ष एके श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ चौबे और सचिव राजीव नयन पांडेय अहम भूमिका निभायेंगे. 16 सितंबर रविवार को गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर मंदिर प्रांगण से कलश जल यात्रा निकलेगी. नदी में पूजा अर्चना के बाद रुद्राभिषेक किया जायेगा. [wpse_comments_template]
आदित्यपुर : गंगा दशहरा पर रुद्राभिषेक महायज्ञ का होगा आयोजन
Last Updated: Jun 09, 2024 12:00 AM (IST)